Nitish Kumar Bihar Cabinet Decision के असर के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अफसरों को प्रोमोशन के साथ पोस्टिंग दी गई है। 2016 से यह बंद था।
बिहार की महागठबंधन सरकार के चुनावी मोड में आने के बाद से युवाओं को नौकरियों के रूप में फायदा मिल रहा है तो राज्यकर्मियों को 2016 के बाद से प्रोमोशन का फायदा अब जाकर मिलना शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अक्टूबर को राज्यकर्मियों को प्रोमोशन देने का रास्ता (Bihar Cabinet Decision) खोला था। उसके बाद 16 अक्टूबर से ही प्रोमोशन की सूची जारी होने लगी। अब 26 अक्टूबर को पहली बार सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) ने प्रोमोशन के साथ नई पोस्टिंग की सूची जारी की है। इस सूची में बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अधिकारियों के नाम के साथ उनकी नई पदस्थापना की जानकारी दी गई है।
45 अफसरों की चांदी, लंबे समय से था इंतजार
सामान्य प्रशासन विभाग की पहली सूची में बिहार प्रशानिक सेवा के 45 अफसरों को नई पोस्टिंग मिली है। इनमें ऐसे वरीय उप समाहर्ता, एडिशनल एसडीओ और अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार DCLR यानी भूमि सुधार उप समाहर्ता की जिम्मेदारी दी गई है। ये पदाधिकारी लंबे समय से नई पोस्टिंग और प्रोमोशन के इंतजार में थे। कुछ वर्ष पहले अनुमंडलों में अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी यानी एडिशनल एसडीओ का पद सृजित किया गया था। एडिशनल एसडीओ का पद संभाल रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नई पोस्टिंग यहां देखें
40 में कई बने एडीएम, कई भू अर्जन पदाधिकारी
सामान्य प्रशासन विभाग की दूसरी सूची में बिहार प्रशासनिक सेवा के 40 अफसर शामिल हैं। इनमें अधिकतर भूमि सुधार उप समाहर्ता हैं। इसके अलावा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस सूची में शामिल अफसरों को एडीएम और जिला भू अर्जन पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। नई पोस्टिंग यहां देखें