Sudip Pandey Died : भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडेय नहीं रहे, प्रयागराज कुंभ में आने से पहले मुंबई में निधन; बिहार चुनाव लड़ने वाले भी थे

by Rishiraj
0 comments

Sudip Pandey : भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता के खिलाफ झंडा बुलंद करते हुए चुनिंदा फिल्में कर रहे अभिनेता सुदीप पांडेय का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। युवा अभिनेता सुदीप बिहार के रहने वाले थे। वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ने वाले थे।

Sudeep Pandey Death : हार्ट अटैक से सुदीप पांडेय का निधन

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक सुदीप पांडेय (Sudip Pandey) का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। सुदीप पांडेय (Sudeep Pandey) बिहार में गया के टेकारी के रहने वाले थे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और अमेरिका की चकाचौंध छोड़कर वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता के खिलाफ जंग छेड़े रहने वाले सुदीप ने इस साल की शुरुआत में अपने घर पर म्यूजिकल पार्टी की थी और वह प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में स्नान के लिए आने की बात कह चुके थे।

Sudeep Movies : बिहार में टेकारी के रहने वाले थे, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

उनके बड़े भाई संदीप पांडेय अब भी विदेश में रहते हैं। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। सुदीप गया से करीब 30 किलोमीटर दूर टेकारी प्रखंडके पलुहड़ के रहने वाले थे। पत्नी और दो बच्चियां अभी सुदीप पांडेय के शव के साथ मुंबई में हैं। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह इन दिनों बिहार और उत्तर प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on