RK Sinha : राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ICU में, ब्रेन स्ट्रोक के बाद SIS समूह के अध्यक्ष रवींद्र किशोर सिन्हा का हुआ था ऑपरेशन

रिपब्लिकन न्यूज़, दिल्ली/पटना

by Republican Desk
0 comments

RK Sinha : बिहार में पत्रकारिता से लेकर राजनीति तक करते हुए देश की अग्रणी सुरक्षा एजेंसी SIS खड़ी करने वाले रवींद्र किशोर सिन्हा आईसीयू में हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनका ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद भी हैं।

SiS Security को बिहार में खड़ा किया, देश-दुनिया में गाड़े झंडे

राज्यसभा के पूर्व सांसद, भारतीय जनता पार्टी (BJP Party) के संस्थापकों में से एक और बिहार में शुरू होकर देश-दुनिया में फैली सुरक्षा एजेंसी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज़ (SiS Security) के अध्यक्ष रवींद्र किशोर सिन्हा, यानी आरके सिन्हा (RK Sinha) गंभीर रूप से बीमार हैं। वह इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। 17 जनवरी को दिल्ली में एक बैठक के बाद आवास लौटते समय उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। उसी हालत में तत्काल उन्हें दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। रात में ही ऑपरेशन हुआ, लेकिन अबतक स्थिति गंभीर बनी हुई है।

SiS Security : 47 साल पहले एसआईएस शुरू किया, पटना रही है कर्मभूमि

पत्रकारिता और लेखन से अपना कॅरियर शुरू करने वाले आरके सिन्हा ने आज से करीब 47 साल पहले निजी सुरक्षा एजेंसी- SIS की शुरुआत पटना से की थी। इसके साथ ही वह जनसंघ के समय से राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में भी रहे। आरके सिन्हा को भाजपा ने एक बार राज्यसभा का सांसद भी बनाया। वह पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा भवन में रहते हैं, लेकिन तबीयत के कारण उन्हें नोएडा या देहरादून में रहने की सलाह मिली हुई है।

RK Sinha : मकर संक्रांति का भोज देने बिहार आए थे, उसके बाद लौटते ही मुसीबत

हर साल होली मिलन और मकर संक्रांति भोज देकर लोगों से मिलने और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संगत-पंगत के जरिए जनसंपर्क बनाए रखने के कारण उनकी अलग पहचान है। पटना सिटी के नौजरघाट स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार में उनकी सबसे अहम भूमिका रही है। वह इसी महीने मकर संक्रांत का भोज देने बिहार आए थे। इस बार चूड़ा-दही भोज भोजपुर के बहियारा (कोइलवर) स्थित उनके पैतृक निवास स्थान में दिया गया था। वहां उनके बेटे ऋतुराज सिन्हा भी साथ रहे थे। ऋतुराज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और एसआईएस समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इस कार्यक्रम से दिल्ली लौटने के बाद ही उन्हें यह ब्रेन स्ट्रोक आया।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on