Severe Heatwave Alert : देश के बड़े हिस्से में गर्मी का असर है। कुछ हिस्सों में दिन और रात, हर समय भीषण गर्मी की चेतावनी है। ऐसे भी जिले हैं, जहां भीषण लू चलेगी। दो जिले ऐसे भी हैं, जहां भारी बारिश की चेतावनी है। कैसा रहने वाला है मौसम कल?
Excessive Heat : आज का मौसम कैसा है, रात में कहां होगी बारिश… जानें अभी
गर्मी का मौसम आ गया है। बिहार समेत कई राज्यों में बुरी तरह से गर्मी आ गई है। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के भी आसार हैं। मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल तक और पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक लू की स्थिति जारी रहने की आशंका जताई गई है। इधर पूर्वोत्तर भारत में 27 अप्रैल तक भारी वर्षा के आसार हैं। 26 अप्रैल तक पूर्वी भारत में गरज और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं।
Excessive Heat : आज का मौसम कैसा है, रात में कहां होगी बारिश… जानें अभी
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफराबाद, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना व आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थान पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलीं। मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के भी समाचार हैं। असम और मेघालय के अलावा अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई। पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में आम तौर पर भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही।
Today Temperature : बहुत ज़्यादा गर्मी की चेतावनी का असर- सफारी का समय बदला
बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने और दोपहर में लू चलने की आशंका है। ऐसे में पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी का समय बदला गया है। गुरुवार से अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए सुबह जल्दी भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। दोनों पर्यटक स्थल अब सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। पर्यटकों को जू सफारी और नेचर सफारी में प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही भ्रमण के दौरान पर्यटकों को गर्मी और लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Severe Heatwave Alert : मौसम कल और आगे बहुत ज़्यादा गर्मी का अलर्ट देखें
बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, जहानाबाद आदि में हॉट डे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो
अमरावती, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, निजामाबाद, महबूबनगर, आदिलाबाद, निजामाबाद, चंद्रपुर, महासमुंद, बलांगीर, बड़ौदा, सुभानपुर, संबलपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा आदि में दिन और रात- दोनों समय भीषण गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
बांकुरा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम में दिन में लू और रात में भीषण गर्मी के कारण ऑरेंज रेट जारी किया गया है। ईस्ट खासी हिल्स और ईस्ट जयंतिया हिल्स में आंधी-तूफान और गरज के साथ चक्रवाती हवा और भारी बारिश का अलर्ट ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की आशंका है। 23 से 29 अप्रैल के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थान इलाकों में लू चलने की आशंका है।