Bihar News : भरत बिंद भभुआ से राजद के टिकट पर विधायक बने थे। भाजपा में शामिल होने के बाद भरत बिंद ने कहा कि मैं स्वेच्छा से राजद छोड़कर भाजपा में आया हूं।
बिहार में ऑपरेशन लोटस जारी है। महागठबंधन के विधायक लगातार अपना पाला बदल रहे हैं। राजद विधायक भरत बिंद ने भाजपा (BJP Party) का दामन थाम लिया है। भरत बिंद भभुआ से राजद (RJD Party) के टिकट पर विधायक बने थे। भाजपा में शामिल होने के बाद भरत बिंद ने कहा कि मैं स्वेच्छा से राजद छोड़कर भाजपा (BJP News) में आया हूं। मुझे भाजपा की नीतियों पर भरोसा है। इधर, भरत बिंद (Bharat Bind) के जाने के बाद महागठबंधन के एक और विधायक ने बड़ा बयान दे दिया। चर्चा में रहने वालीं नवादा की हिसुआ विधानसभा विधायक बनीं नीतू सिंह (Nitu Singh) ने कहा कि मैं अपने शीर्ष नेताओं से लोकसभा का टिकट मांग रही हूं लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे। अगर भाजपा मुझे नवादा से लोकसभा का टिकट दे तो मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा।
भाजपा लोकसभा का टिकट देगी तो विचार
नीतू सिंह ने कहा कि हर प्रतिनिधि चाहता है कि वह अपने क्षेत्र का विकास करें। नीतीश कुमार भी विकास के लिए पाला बदल चुके हैं। जब वह पाला बदल चुके हैं मेरे पाला बदलने के क्या फर्क पड़ेगा। क्या राहुल गांधी से बड़ा व्यक्ति आप पीएम नरेंद्र मोदी को मानती हैं तो इस पर नीतू सिंह ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मोदी जी का व्यक्ति बड़ा है। नवादा की जनता लोकल उम्मीदवार चाहती है। कांग्रेस मुझे आश्वासन दे रही है कि आपको लोकसभा का टिकट जाएगा। भाजपा के नेताओं ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मीडिया के माध्यम से मैं अपनी बात पहुंचा रही हूं कि अगर भाजपा मुझे लोकसभा का टिकट देगी मैं विचार करुंगी।
भाजपा और जदयू वाले विधायकों को खरीद रहे हैं
बता दें कि महागठबंधन के छह विधायक अपना पाला बदल चुके हैं। इनमें राजद के चार और कांग्रेस दो विधायक शामिल हुए हैं। शुक्रवार को राजद विधायक भरत बिंद के भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने तो भाजपा पर खरीद-फरोख्त्त तक का आरोप लगा दिया था। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि भाजपा और जदयू वाले 10-10 करोड़ रुपये में विधायकों की खरीदारी कर रहे हैं।