Miyazaki Mango 1 KG Price : जितने में तीन क्विंटल खरीद सकेंगे आम, उतना इस एक किलो आम का दाम

रिपब्लिकन न्यूज़, भोपाल

by Republican Desk
0 comments

Miyazaki Mango 1 KG Price : हम-आप आप के आम और गुठलियों के दाम की चिंता करते हैं, लेकिन देश में 2.70 लाख रुपए किलो वाला आम भी बिक रहा है। यह आम इस बार महाकाल के कारण चर्चा में है।

इसे जापानी मूल का आम कहा जाता है और इसके पौधे अब ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। फोटो- RepublicanNews.in

JAPANESE MIYAZAKI Mango Price : 2.70 लाख रुपए किलो

यह आम, आम नहीं बेहद खास है। इतना खास कि इस वेरायटी के एक किलो आम की कीमत में आप इस समय बाजार में मौजूद कई अच्छी क्वालिटी के आम तीन क्विंटल तक खरीद सकते हैं। जी हां, यह है जापानी मूल का मियाजाकी आम (JAPANESE MIYAZAKI Mango)। इस आम का भाव (Mango Price) इस बार बाजार में 2.70 लाख रुपए प्रति किलो है। पिछले दिनों इसकी चर्चा छत्तीसगढ़ के आम महोत्सव में हुई थी और अब मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल में एक भक्त के हाथों चढ़ावा के रूप में चढ़ाए जाने के कारण है।

महाकाल, यानी महादेव को चढ़ाया गया प्रसाद भक्त को चढ़ाकर वापस नहीं दिया जाता है। यही कारण है कि एक भक्त के इतने महंगे चढ़ावे की चर्चा जबलपुर से निकलकर उज्जैन तक है। जबलपुर निवासी संकल्प सिंह परिहार अपने फार्म हाउस से यह आम महाकाल को चढ़ाने के कारण चर्चा में हैं। परिहार के महाकाल हाइब्रिड फॉर्म में लगभग करीब डेढ़ दर्जन वेरायटी के लगभग 1500 आमों के पेड़ हैं।

Amazon पर भी मिल जाएगा पौधा, चुनने में ध्यान रखना होगा

जापानी मूल का मियाजाकी आम अगर जबलपुर में हो रहा है या इसक प्रदर्शन रायपुर में हो रहा है तो मतलब साफ है कि भारत में भी इसके पौधे लगाकर सफल आम कारोबारी बना जा सकता है। एमेजन सहित कई ऑनलाइन खरीद-बिक्री प्लेटफॉर्म पर इसके पौधे आसानी से मिल रहे हैं। आम की यह प्रजाति बहुत ज्यादा तकनीकी तैयारियां मांगती है, इसलिए पौधों पर खर्च करने से पहले विशेषज्ञों के जरिए उसकी तैयारी करनी चाहिए। मियाजाकी आम का एक पौधा 700 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक में मिलता है। इसके पेड़ बहुत ऊंचाई तक नहीं जाते हैं, लेकिन इनकी देखभाल के साथ इनके लिए अलग तरह का माहौल बनाया जाता है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on