Bihar News : बिहार में आसमान से आफत की बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। तेज आंधी में विशाल पेड़ गिरने से 6 लोगों के मौत की खबर है।
Nalanda News : नालंदा में भीषण हादसा, पेड़ के नीचे दब गए लोग
आसमान से मौत की आंधी चली और एक साथ कई परिवार उजड़ गए। एक साथ छह लोगों की मौत हो गई है। हादसा तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से हुआ है। मंदिर के समीप पेड़ के नीचे खड़े लोग पेड़ के नीचे दब गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अब तक 6 लोगों का शव बरामद किया गया है। यह हादसा नालंदा जिले में हुआ है। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मची हुई है। प्रशासनिक अमला फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। लिहाजा मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Nalanda Bihar : अब तक 6 लोगों का शव बरामद
नालंदा जिले में अचानक आई तेज आंधी के कारण यह भीषण हादसा हुआ है। मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव के मंदिर के पास गुरुवार की शाम 4 बजे विशाल पेड़ गिरने से कई लोग दब गए हैं। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग मालवा हटाने में जुटे हैं। हालांकि नेटवर्क की समस्या के कारण प्रसाशन से संपर्क नही हो रहा है। जिससे मृतकों के आंकड़ा की पुष्टि नही हुई है। बताया जाता है की अचानक आई आंधी से बचने के लोग मंदिर के समीप पेड़ के नीचे छिप गए थे। इसी बीच अचानक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे कई लोग पेड़ के नीचे दब गए। अब तक 6 लोगों का शव निकाला गया है।