Bihar News : भ्रष्टाचार में डूबे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खबर चेतावनी भरी है। रिश्वत कांड का वीडियो वायरल होने के बाद अंचल कर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
Nawada News : भ्रष्ट कार्यपालक सहायक सेवा से बर्खास्त
भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई हो रही है। अब एक सरकारी कर्मी को घूस लेने की कीमत अपनी नौकरी गंवा कर चुकानी पड़ी है। अंचल अधिकारी अनुशंसा पर भ्रष्ट कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। नवादा के नारदीगंज अंचल कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद का वीडियो 1 मार्च को सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के आदेश पर हुई जांच में दोषी पाए जाने के बाद उसके खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई हुई है।
Nawada Bihar : जांच में दोषी पाए जाने के बाद तगड़ा एक्शन
जांच में पाया गया कि कार्यपालक सहायक अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ऑनलाइन भू-लगान का काम कर रहे थे। नियमानुसार नागरिक भू-लगान का भुगतान स्वयं विभागीय वेबसाइट या वसुधा केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चंद्रशेखर प्रसाद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वीडियो में दिख रही राशि एक व्यक्ति के तीन साल के बकाया लगान की थी।
उनका दावा था कि लंच ब्रेक के दौरान बाहर जाने पर व्यक्ति ने जल्दबाजी में पैसे वापस मांगे और वीडियो बना लिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने भी कार्यपालक सहायक पर तीन आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया। जांच में चंद्रशेखर प्रसाद का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। अंचल अधिकारी की अनुशंसा पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।