IPS Officer Bihar : बिहार की लेडी सिंघम आईपीएस लिपि सिंह समेत 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Bihar News : बिहार के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन
बिहार कैडर के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।लेडी सिंघम आईपीएस लिपि सिंह समेत 8 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान प्रमोशन मिला है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतन संरचना स्तर-12 में प्रोन्नति दी गई है।
IPS Lipi Singh : प्रमोशन लिस्ट में सभी 2016 बैच के आईपीएस
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। यह सभी 2016 बैच के अधिकारी हैं। इनमें 4 ऐसे आईपीएस हैं जो बिहार पुलिस सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने हैं। प्रमोशन पाने वालों में आईपीएस लिपि सिंह, अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय शामिल हैं। इन सभी को अब 78800 से 2 लाख 9200 का वेतनमान मिलेगा। प्रोन्नति का लाभ 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से मिलेगा।
1 comment
[…] है। शुक्रवार को गृह विभाग ने बिहार के 8 आईपीएस अफसर को प्रमोशन दिया है। इनमें 2016 बैच के आईपीएस […]