Train Status में भी जो नहीं बताएगा, वह यहां पढ़ लें; वरना रेल यात्रा में हो सकती है परेशानी

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में ठाकुर विवाद पर राजनीति चल रही, लेकिन इस वक्त हम आपके काम की महत्वपूर्ण खबर दे रहे हैं। यह कई राज्यों से जुड़ी रेलवे की खबर है।

भारतीय रेल की प्रतीकात्मक तस्वीर।

अगर आप ट्रेन की यात्रा करने वाले हैं तो इस पूरी खबर को पढ़-समझ लें। अगर आप पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले हैं तो जरूर पढ़ें। इसी तरह अगर आपकी पहचान के किसी व्यक्ति को यात्रा करनी है तो इस खबर को उन्हें पढ़ने के लिए फॉरवर्ड कर दें। इन सभी बातों के अलावा अगर किसी को पितृपक्ष में पिंडदान के कारण बिहार की यात्रा करनी है, तब तो यह खबर अपने पास सुरक्षित रखें।
बिहार की राजनीति में भूचाल
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं तीसरी लाईन के कमीशनिंग का काम शुरू हो रहा है। इस कारण शुक्रवार 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक इस तरफ की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ECR Railway के क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 04 ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ किया जा रहा है। एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तन तथा एक ट्रेन को पुनर्निधारित समय पर चलाया जाएगा।

रद्द ट्रेनें

  1. गाड़ी सं. 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 29.09.23 से 03.10.23 तक एवं 08.10.23 तथा 10.10.23 से 14.10.23 तक रद्द
  2. गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस – 30.09.23 से 04.10.23 तक एवं 09.10.23 तथा 11.10.23 से 15.10.23 तक रद्द
  3. गाड़ी सं. 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस – 29 सितम्बर एवं 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  4. गाड़ी सं. 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस – 01 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  5. गाड़ी सं. 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  6. गाड़ी सं. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  7. गाड़ी सं. 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  8. गाड़ी सं. 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस – 17 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  9. गाड़ी सं. 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 02 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  10. गाड़ी सं. 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस – 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  11. गाड़ी सं. 18311 संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस – 04, 11 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  12. गाड़ी सं. 18312 बनारस-संबलपुर एक्सप्रेस – 05, 12, 13 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  13. गाड़ी सं. 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस – 01, 09, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  14. गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस – 10, 12 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  15. गाड़ी सं. 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  16. गाड़ी सं. 22806 आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस – 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  17. गाड़ी सं. 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द
  18. गाड़ी सं. 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस – 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

  1. जयनगर से 29 सितम्बर तथा 02, 04, 06, 09, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का आंशिक समापन हटिया स्टेशन पर किया जायेगा ।
  2. राउरकेला से 30 सितम्बर तथा 03, 05, 07, 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जायेगा ।
  3. जम्मूतवी से 28 एवं 29 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन हटिया स्टेशन पर किया जायेगा ।
  4. संबलपुर से 02, 03 एवं 05 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जाएगा।
    परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन– भुवनेश्वर से 30 सितम्बर तथा 14 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-जाजपुर केन्दुझर रोड-भद्रक-हिजली-मेदिनीपुर-आद्रा-भोजुडीह-गोमो के रास्ते चलाई जायेगी।
    पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन – दिनांक 03.10.2023 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस 03 घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी ।

पितृपक्ष के लिए यह सुविधाएं जुड़ीं
गया में लगने वाले पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पाटलिपुत्र और गया के बीच ट्रेन नंबर 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29.09.2023 से 14.10.2023 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 05553 पाटलिपुत्र-गया पितृपक्ष मेला स्पेशल 29.09.2023 से 14.10.2023 तक पाटलिपुत्र से प्रतिदिन 10.30 बजे प्रस्थान कर 14.00 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05554 गया-पाटलिपुत्र स्पेशल 29.09.2023 से 14.10.2023 तक गया से प्रतिदिन 14.45 बजे प्रस्थान कर 18.25 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र और गया के बीच फुलवारीशरीफ, पटना, पुनपुन, पोठही, तारेगना, जहानाबाद, मखदुमपुर गया और बेला स्टेशनों पर रुकेगी।

You may also like

0 comments

Manoj Jha के ठाकुर वाली बात को लालू यादव का समर्थन, Anand Mohan Singh पर कटाक्ष September 28, 2023 - 10:15 pm

[…] साथ पार्टी के खड़े होने की बात कही थी। Train Status में भी जो नहीं बताएगा, वह यहां पढ़ ल…आनंद मोहन बोले- जाति और धर्म पर हमला […]

Reply

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on