Google Maps ने 3 लोगों की जिंदगी छीन ली। मौत भी ऐसी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। कैसे हुआ यह हादसा?
Accident News Today : मौत के दरवाजे पर पहुंच गए तीन लोग
तकनीक कैसे जानलेवा हो सकती है यह खबर उसकी एक बानगी मात्र है। अजनबी राहों पर मंजिल की तलाश में तकनीक का सहारा लेना इतना भारी पड़ा कि तीन लोगों की मौत हो गई। रास्ता ढूंढते हुए चलने वाले तीन लोग की दर्दनाक मौत देखकर गांव के लोग सहम उठे। गूगल मैप ने ऐसा रास्ता बताया जो मौत के दरवाजे पर पहुंचता था। राहगीर रात के अंधेरे में गूगल मैप के सारे पुल पर चले आ रहे थे। जबकि वह पुल अधूरा था। अधूरे पुल से कार नीचे गिरी और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश से सामने आया है।
Road Accident Uttar Pradesh : गूगल मैप ने ली तीन की जान
यूपी के बरेली और बदायूं सीमा पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल से कार नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात हुई है। खल्लपुर गांव के लोग रविवार सुबह रामगंगा के किनारे पहुंचे तो उन्होंने कार को पड़ा देखा। कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।
Car Accident : शादी समारोह में शामिल होकर लौटते समय हादसा
कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी। आशंका है कि कार तेज रफ्तार में रही होगी। जिससे चालक कार रोक नहीं पाया और पुल खत्म होते ही कार करीब 25 फीट नीचे रामगंगा में गिर गई। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे।
UP News : खून से लाल हो गया गढ्ढे का पानी
जहां हादसा हुआ वहां पानी नहीं था। पास गड्ढे में पानी भरा था। हादसे के बाद तीनों मृतकों के खून से गड्ढे का पानी लाल हो गया। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मंजर देख दंग रह गए थे। दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है। 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में व तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद है।