Bihar News : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार की शाम तीन अधिसूचनाओं से कई खबरें सामने आईं। एक जिले के उप विकास आयुक्त बदले गए। कई उप समाहर्ता और भूमि सुधार उप समाहर्ता बदले गए। दो IAS अफसर के साथ 11 BAS अफसर ट्रांसफर हुए। बिप्रसे के एक अधिकारी को VRS की अनुमति भी मिल गई।
IAS Officer Transfer : दो आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग, 11 BAS Officer ट्रांसफर
सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला आदेश जारी किया और साथ ही बिप्रसे के एक अधिकारी को स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए भी स्वीकृति की अधिसूचना जारी की।
Aurangabad New DDC : बंगाल छोड़ बिहार आईं अधिकारी को मिली पोस्टिंग
औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभ्येंद्र मोहन सिंह की जगह 2020 बैच की IAS अधिकारी अनन्या सिंह को औरंगाबाद में यह जिम्मेदारी दी गई है। वह पश्चिम बंगाल संवर्ग से बिहार संवर्ग में योगदान देकर पोस्टिंग के इंतजार में थीं। 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कृष्ण कुमार को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह अबतक वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव थे।
GAD Bihar Transfer Today : बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों का तबादला
बिहार प्रशासनिक सेवा के बाकी 10 अधिकारियों की पोस्टिंग आगे देखें। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे शाहनवाज अहमद नियाजी को सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग बिहार में उपसचिव बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे मोहम्मद मंजूर आलम को बेगूसराय का अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) के साथ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। सारण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) नीरज नारायण पांडे को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आनंद प्रकाश को गया का वरीय उपसमाहर्ता बनाया गया है।
BAS Officer Transfer : गया के वरीय उप समाहर्ता पटना बुलाए गए
सारण जिला के भू अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को पटना बुला लिया गया है। वह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिवहर के वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी की भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को नई दिल्ली भेज दिया गया है। वह नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी स्थानिक आयुक्त के कार्यालय में जिम्मेदारी संभालेंगी। गया के वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार को भी स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाकर पटना बुला लिया गया है।
Bihar News : दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या, पॉलीथिन में पैक मिली डेडबॉडी
Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को स्वैच्छिक सेवानिवृति
राज्यपाल के आदेश से जारी सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना के जरिए मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी शेख ज़ियाउल हसन को स्वैच्छिक सेवानिवृति दे दी गई है। बिहार प्रशासनि सेवा के अधिकारी जियाउल हसन को उनके अनुरोध पर बिहार सेवा संहिता के नियम 74 के तहत 5 जुलाई 20205 की तारीख से सेवानिवृति मिली है। वह भागलपुर के रहने वाले हैं और बताया जा रहा है कि विपक्षी दल के टिकट पर चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं।
1 comment
[…] दो IAS Officer का तबादला, बिप्रसे के 11 अफसर बदल… […]