Election 2024 में बात एक वायरल पोस्ट की। ये पोस्ट एनडीए के संभावित उम्मीदवारों से जुड़ा है। दावा किया गया है कि हर लोकसभा के प्रत्याशियों का टिकट फाइनल हो गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए ने फिलहाल बिहार के उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी की है। हर सीट पर माथापच्ची चल रही है। लेकिन एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बकायदा लोकसभा सीट के आगे उम्मीदवार का नाम भी लिखा है। दावा किया जा रहा है कि इन उम्मीदवारों का नाम एनडीए ने फाइनल कर लिया है।
लवली आनंद को टिकट, पवन सिंह अब छपरा शिफ्ट
इस वायरल पोस्ट में लोकसभा क्षेत्र के आगे उम्मीदवारों का नाम अंकित है। खास बात ये है कि सोमवार को ही जदयू में शामिल होने वाली लवली आनंद को शिवहर का उम्मीदवार बताया जा रहा है। जबकि आसनसोल का टिकट छोड़ चुके भोजपुरी स्टार पवन सिंह के छपरा से लड़ने का दावा किया जा रहा है।
यहां देखिए वायरल पोस्ट में किसे, कहां से टिकट देने का किया जा रहा दावा
एनडीए के संभावित प्रत्याशी (वायरल पोस्ट)
शिवहर- जदयू के खाते में लवली आंनद
दरभंगा- भाजपा के खाते में गोपाल जी ठाकुर
छपरा- भाजपा के खाते में, पवन सिंह भोजपुरी कलाकार
बक्सर- भाजपा के खाते में आंनद मिश्रा
महारजगंज- भाजपा के खाते में जनार्दन सिग्रीवाल
बेतिया- भाजपा के खाते में डॉ संजय जायसवाल
मोतिहारी- भाजपा के खाते में राधामोहन सिंह
उजियारपुर- भाजपा के खाते में नित्यानंद राय
पटना साहिब- भाजपा के खाते में ऋतु राज सिन्हा
सासाराम- भाजपा के खाते में मुरारी प्रसाद गौतम
मुजफ्फरपुर- भाजपा के खाते में अजय निषाद
मधुबनी – भाजपा के खाते में अशोक यादव
औरंगाबाद- भाजपा के खाते में सुशील कुमार सिंह
आरा- भाजपा के खाते में आर के सिंह
झंझारपुर- जदयू के खाते में रामप्रीत मंडल
सीतामढ़ी- जदयू के खाते में देवेश चन्द्र ठाकुर
मधेपुरा- जदयू के खाते में निखिल मंडल
भागलपुर- भाजपा के खाते में शहनवाज हुसैन
गोपालगंज: जदयू के खाते में डॉ.आलोक कुमार सुमन
सीवानः जदयू के खाते में कविता सिंह
बांका: जदयू जयंत राज कुशवाहा
जहानाबाद – जदयू के खाते में राहुल शर्मा
वाल्मीकिनगर- जदयू के खाते में सतीश चंद्र दुबे और जदयू से सुनील कुशवाहा
सुपौल- जदयू के खाते में दिलेश्वर कामत
पुर्णिया- जदयू के खाते पप्पू सिंह
किशनगंज- जदयू के खाते में मास्टर मुजाहिद आलम
कटिहार- जदयू के खाते में अली अशरफ फातमी
मुंगेर- जदयू के खाते में राजीव रंजन ललन सिंह
नालंदा- जदयू के खाते में कौशलेंद्र कुमार
गया- हम के खाते में जीतन राम मांझी
काराकाट- रालोप के खाते में उपेंद्र कुशवाहा
नावादा- लोजपा रामविलास के खाते में अरुण सिंह
हाजीपुर- लोजपा रामविलास के खाते में चिराग पासवान
वैशाली- लोजपा रामविलास के खाते में विणा देवी
समस्तीपुर- लोजपा रामविलास के खाते में रिना पासवान
जमुई- लोजपा रामविलास के खाते में संजय पासवान
अररिया- भाजपा के खाते में प्रदीप कुमार सिंह
बेगूसराय- भाजपा के खाते में गिरिराज सिंह
पाटलिपुत्र- भाजपा के खाते में राम कृपाल यादव
नोट : एनडीए ने फिलहाल प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।