Bihar News में खबर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड से जुड़ी हुई। पेपर लीक के मामले में उज्जैन से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
BPSC TRE 3 : उज्जैन में Bihar Police की छापेमारी
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले बड़े गैंग के खिलाफ बिहार पुलिस ने कार्रवाई की है। उज्जैन में आरोपियों के छिपे होने की खबर के बाद बिहार पुलिस ने उज्जैन पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की है। इस दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में एक युवती भी शामिल हैं।
Bihar News : उज्जैन के नीलगंगा थाना इलाके से 5 गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने BPSC पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पेपर लीक मामले के बाद से फरार थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने इन्हें रडार पर रखा था। इस बीच लोकेशन ट्रेस होने के बाद शनिवार को बिहार पुलिस ने उज्जैन पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद ट्रांजैक्शन रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंपा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का Nalanda कनेक्शन आया सामने
इस कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार सभी आरोपी नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार (पिता सुर्यमनी प्रसाद, ग्राम शाहपुर बलवा, थाना नगरनौसा), बल्ली उर्फ सदीप कुमार (पिता रणवीर पासवान, गोसाई मठ, थाना नगरनौसा), शिव कुमार उर्फ डॉ. शिव उर्फ बिट्टू (पिता संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया, शाहपुर बलवा थाना नगरनौसा), तेज प्रकाश (पिता कृष्णदेव प्रसाद, थाना कराय परसुराय, जिला नालंदा) को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक युवती को भी पुलिस ने उठाया है।