Today Weather : 24 जिलों में लू, पटना में हीट वेव का अलर्ट, लू से जा सकती है जान

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Republican Desk
0 comments

Today Weather में Bihar Weather Update पर चर्चा। राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग की ओर से 24 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है।

पटना का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

बिहार में गर्मी का कहर जानलेवा हो चला है। पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नौ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

24 जिलों में लू का खतरा, जानलेवा है ये धूप

मौसम विभाग की ओर से 24 जिलों में हीट-वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और बक्सर में लू चलने की आशंका है। इसके अलावा भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में भी हीट वेव की चेतावनी दी गई है। ऐसे में आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Watch Video

लू लग जाए तो क्या करें, जानिए बचाव के उपाय

अधिक देर तक लू में रहने पर शरीर से पसीना आना बिल्कुल बंद हो जाता है। यह खतरे की घंटी है। यदि पसीना आना बंद हो जाए, तो समझ लें, यह हीट स्ट्रोक का लक्षण है। इससे किडनी, लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंग खराब हो सकते हैं यानी यह जानलेवा साबित हो सकता है। लू लगने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए, क्योंकि शरीर को बहुत तेजी से ठंडा करने की जरूरत होती है। इसके लिए शरीर को बर्फ से स्पंज करने के साथ-साथ तापमान को नियंत्रित करने के लिए ड्रिप भी लगाना पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को धूप में अधिक नहीं निकलना चाहिए। धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर व चेहरा कपड़े से ढका होना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी व जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। कपड़े ढीले पहनना चाहिए। धूप से आंखों के बचाव के लिए काले चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों का जूस, नारियल पानी, सतू, बेल का शरबत, छाछ आदि के इस्तेमाल से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on