Bihar Weather Report : बिहार में कहां पहुंचा पारा 5 डिग्री से भी नीचे, कब मिलेगी शीतलहर से राहत, मौसम विभाग ने बता दिया

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में बात Bihar Weather Report की। शीतलहर ने समूचे प्रदेश को चपेट में ले लिया है। ठंड इतनी है कि लोग घरों में बंद हैं। सवाल ये है कि कब मिलेगी ठंड से राहत?

कोल्ड वेव से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के केस लगातार बढ़ रहे हैं

बिहार में शीतलहर का कहर चल रहा है। कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। कोल्ड वेव चलने से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिहार का एक ऐसा भी इलाका है जहां पारा 5 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। वहीं बिहार के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे है। ठंड का आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से अधिकतर जिलों में धूप तक नहीं निकली है। यही वजह है की मौसम विभाग ने 9 जिलों में कोल्ड डे और अन्य जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। वैसे मौसम विभाग ने इस बात की भी जानकारी दी है कि शीतलहर के कहर से बिहारवासियों को कब तक राहत मिलेगी।

सबौर का पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा, गलन वाली ठंड

भागलपुर और बांका समेत आसपास के जिलों में गलन वाली ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। भागलपुर के सबौर का पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी पटना का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे है। उत्तर प्रदेश से सटे राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

5 से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली पछुआ हवा

सीमांचल भी कनकनी वाली ठंड को झेल रहा है। पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। कुहासे ने परेशानी और बढ़ा रखी है। सुबह पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान गिरने से शीतलहर का कहर बढ़ गया है। कनकनी वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पछिया हवा ने लोगों को थरथराने पर विवश कर दिया है। कश्मीर घाटी व हिमाचल में भारी भारी बर्फबारी हो रही है। 5 से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवा चल रही है। इससे शीतलहर की यह स्थिति हुई है। फिलहाल इसमेंकोई सुधार की संभावना नहीं है। धूप निकलती भी तो इसमें तीव्रता नहीं है। देर सुबह तक कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। पछुआ हवा अभी और सतायेगी।

उत्तर बिहार में भी ठंड की मार, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

उत्तर बिहार में भी ठंड की मार से लोग बेहाल हैं। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। समस्तीपुर जिला घने कोहरे के आगोश में है। सुबह में कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है।

मौसम विभाग का अनुमान, 17 जनवरी से मिल सकती है राहत

गर्म कपड़ों को भी चीर हड्डियों को हिलाने वाली ठंड से राहत कब मिलेगी? इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश रहा है। मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि 16 जनवरी तक तापमान में कमी बरकरार
रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी से इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on