BPSC Result में अभी कई विषयों के चयनित शिक्षकों की सूची आई है, यहां देख सकते हैं सब

by Republican Desk
0 comments

Bihar Result में बिहार लोक सेवा आयोग के शिक्षक भर्ती के शेष परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो देखिए, गुरुवार शाम को किन कक्षाओं-विषयों की सूची आई।

गुरुवार शाम बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परिणाम डाउनलोड भी कर सकते हैं नीचे के लिंक से।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दिनभर इंतजार कराने के बाद गुरुवार को शाम में फिर रिजल्ट दिया। इस बार जंतु विज्ञान, गणित, इतिहास और एकाउंटेंसी का रिजल्ट जारी हुआ। यह सारे परिणाम 11वीं और 12वीं के अध्यापक भर्ती के लिए थे। देशभर के शिक्षक अभ्यर्थियों को उस समय झटका लगा, जब इन बिहार में आयोग की ओर से जारी परिणामों (Bihar Result) को पहली से पांचवीं कक्षा का बताया गया। यह ठीक किया गया तो अचानक एकाउंटेंसी का परिणाम गायब हो गया। खैर, यहां Zoology, Mathematics, History और Accountancy के परिणाम को डाउनलोड करने का लिंक हम दे रहे हैं।

BPSC TRE Result- Zoology Teacher Result Download
BPSC TRE Result- Mathematics Teacher Result Download
BPSC TRE Result- History Teacher Result Download
BPSC TRE Result- Accountancy Teacher Result Download

BPSC Teacher- Zoology District Allocation
BPSC Teacher- Mathematics District Allocation
BPSC Teacher- History District Allocation

कल जारी हुआ था प्राथमिक शिक्षकों का परिणाम
बुधवार की देर रात बीपीएससी ने अध्यापक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 2023) में प्राथमिक शिक्षकों का परिणाम जारी किया था। पहली कक्षा से पांचवीं तक के शिक्षकों का परिणाम जारी होने के बाद कुछ घंटे के लिए आयोग की वेबसाइट ठप पड़ गई थी। आयोग ने सामान्य विषयों के 62653 शिक्षकों को चयनित कर सूची जारी की थी। इसके अलावा, उर्दू के 7797 प्राथमिक शिक्षकों के चयन की सूची आयी थी। बांग्ला के प्राथमिक शिक्षकों का भी परिणाम जारी कर दिया गया था, हालांकि इसकी सूची गुरुवार को आयी। इसमें 1969 अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक बने। कुल मिलाकर आयोग ने 72419 प्राथमिक शिक्षकों की सूची जारी की थी। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बुधवार को संवाददाताओं को दिन में बताया था कि करीब 72 हजार प्राथमिक शिक्षक चुने गए हैं।

सामान्य विषयों के परिणाम डाउनलोड के लिए लिंक
जिला आवंटन डाउनलोड का लिंक

उर्दू का परिणाम डाउनलोड करने का लिंक
जिला आवंटन डाउनलोड का लिंक

बांग्ला का परिणाम डाउनलोड करने का लिंक
जिला आवंटन डाउनलोड का लिंक

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on