Bihar News : डांस के लिए लाई जाने वाली लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। पुलिस की रेड में 45 लड़के और लड़कियों को डिटेन किया गया है। जबकि 5 धंधेबाज पकड़े गए हैं।
Rohtas News : डांस के लिए लाने के बाद करवाते हैं सेक्स का कारोबार
डांस के लिए बुलाई गई लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। उन्हें कस्टमर के आगे परोसा जा रहा था। कम उम्र की लड़कियों से सेक्स रैकेट का कारोबार कर धंधेबाज लाखों रुपए की उगाही कर रहे थे। इस बीच पुलिस को मिली सूचना के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है।
रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 45 की संख्या में नाबालिग लड़के और लड़कियों को डिटेन किया है। इनमें 41 लड़कियां तथा चार लड़के शामिल हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा छुड़ाए गए सभी युवक-युवतियों के उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने इस दौरान रेड लाइट एरिया से पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।
Rohtas Police : 45 लड़के और लड़कियों का रेस्क्यू : एसपी
रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिले के नटवार थाना क्षेत्र में अन्य राज्यों से नाबालिक लड़कियों को डांस के नाम पर लाकर उन्हें सेक्स रैकेट के जाल में फंसाया जा रहा है। सूचना संकलन एवं एनजीओ की मदद से छापामारी कर 45 नाबालिक युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। जिनके उम्र और अन्य चीजों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पांच अभियुक्त भी हिरासत में लिए गए हैं। ये आरोपी अन्य राज्यों से लाकर लड़कियों को जबरन अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में भेजते थे।
Rohtas Bihar News : पुलिस की कार्रवाई से रेड लाइट एरिया में हड़कंप
रोहतास पुलिस की कार्रवाई से जिले के कई रेड लाइट इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी रेड लाइट इलाकों में अन्य राज्यों से लड़कियां लाने वाले कई गिरोह सक्रिय है। धंधेबाजों के बीच पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। पुलिस ने नटवार थाना क्षेत्र से छुड़ाए सभी युवक-युवतियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। इस दौरान सभी नाबालिक बच्चों की उम्र व अन्य चीजों का सत्यापन किया जा रहा है।
1 comment
[…] रेड लाइट एरिया में पहुंची पुलिस तो देख… […]