Bihar News : बिहार में हत्या की इस वारदात से लोग सहम गए हैं। पत्नी ने पहले अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। फिर ईंट से सिर कूच कर उसकी हत्या कर दी।
Vaishali News : होली के जश्न में डूबा था गांव, पत्नी ने पति की कर दी हत्या
होली में पूरा गांव व्यस्त था। सब लोग होली के जश्न में डूबे थे। ठीक उसी वक्त एक घर में हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात हो रही थी। पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा। फिर ईंट से सिर कूच कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार होने वाली थी। लेकिन ग्रामीणों ने शक होने पर उसे दबोच लिया। वैशाली जिले में हुई इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। हत्या करने के बाद वह अपने तीन बच्चों को लेकर घर से भागने की तैयारी में थी। तभी ससुराल वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Hajipur News : पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर सिर कूच कर मार डाला
वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव में राजाराम पासवान के पुत्र 28 वर्षीय मिथलेश पासवान की हत्या हुई है। शुक्रवार को होली के दिन अपनी पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी प्रियंका देवी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इसके बाद उसके सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत की नींद सुला दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपने बच्चों को लेकर वह घर से फरार हो रही थी। तभी घर की अन्य महिलाओं को भनक लग गई। कमरे में जाकर देखा तो मिथलेश बेसुध पड़ा था। शक के आधार पर महिलाओं ने प्रियंका देवी को घेर लिया और घायल युवक को अस्पताल ले गए।
Vaishali Police : फोन पर बात करने का था विवाद या वजह कुछ और?
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मिथलेश की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लोगों ने करताहां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पत्नी प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। आरोपी महिला के ससुराल वालों का आरोप है कि महिला किसी और से फोन पर बात करती थी। इसी बात लेकर विवाद होता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ के बाद ही वारदात की असली वजह सामने आ सकती है।