Bihar News में एक घटना की खूब चर्चा है। कुएं से रोने की आवाज आ रही थी। रातभर ग्रामीण दहशत में थे।
Gaya : कुएं से रोने की आवाज, डर से घरों में छिपे ग्रामीण
कुएं से रात में रोने की आवाज आ रही थी। किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि कोई कुएं के समीप जाकर देख सके। हर कोई अपने घरों में छिपा था। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीण दहशत में थे। सुबह हुई और फिर लोग कुएं के पास पहुंचे। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह घटना गया जिले से सामने आई है।
Gaya News : सियार के हमले से कई लोग हुए थे जख्मी
गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में कुएं से रोने की आवाज सुनकर रातभर ग्रामीण डर के साए में थे। सुबह मालूम पड़ा कि कुएं में सियार गिर गया है। सियार ने कुछ महीने पहले यहां आतंक मचाया था। उस दौरान सियार की झुंड ने कई ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया था। बुधवार की देर रात नगरियावां गांव के एक कुएं से अचानक रोने की आवाज सुनाई दी। रोने की आवाज सुनकर गांव वाले पूरी रात डर के साए में रहे। गुरुवार को लोगों ने हिम्मत जुटाई और कूंए के समीप पहुंचे तो देखा कुएं के अंदर से सियार के रोने की आवाज आ रही है। देखते-देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 30 फीट गहरे कुएं में गिरे सियार को देखने के लिए आस–पास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ लग गई है।
वन विभाग को दी गई सूचना
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। गांव के शिक्षक आशुतोष कुमार सोलंकी ने बताया कि कुएं से रोने की आ रही थी। आवाज के बाद लोग डर गए। जब कुएं के पास जाकर देखा तो पता चला की सियार गिरा पड़ा है। सियार डर से कुएं में दुबका है। कुएं में पानी नहीं था। वरना सियार की पानी में डूब जाने से मौत हो जाती। कुएं के अंदर नीचे तक जाने के लिए सीढ़ी बना है। लेकिन सियार को निकाला नहीं जा सका। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है।