Bihar News : पुलिस टीम पर हमला, बेगूसराय में एसपी मनीष कर रहे कैंप, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपब्लिकन न्यूज, बेगूसराय

by Jyoti
0 comments

Bihar News में बड़ी खबर बेगूसराय से है। जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है।

breaking news bihar news
बिहार से इस समय यह बड़ी खबर सामने आ रही है। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar Police : बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला

बिहार में पुलिस टीम पर अटैक हुआ है। हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। जमीनी विवाद के केस में पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया है। हालात बेकाबू होता देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पब्लिक की ओर से रोड़ेबाजी करने की भी खबर है। यह घटना बेगूसराय में हुई है। घटनास्थल पर जिले के एसपी मनीष खुद कैंप कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Begusarai News : बखरी में पुलिस पर अटैक, कई थानों की पुलिस पहुंची

बेगूसराय के बखरी थाना इलाके में रविवार को पुलिस पर हमले की बड़ी घटना हुई है। बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इसके साथ ही, कई ग्रामीणों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। घायलों का इलाज बखरी पीएचसी में किया जा रहा है। घटना के पीछे की वजह दो पक्षों के बीच का जमीनी विवाद है। लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।

Bakhri Begusarai : एसपी मनीष खुद कर रहे कैंप

घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस पर अटैक की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान मनीष खुद मौके पर पहुंच गए हैं। हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वालों को भी तलाशा जा रहा है। हमले में घायल होने को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on