Bihar News : अपराध की दुनिया से जुड़ी यह एक ऐसी खबर है जो आपको हिला कर रख देगी। एक प्रेमी जोड़ा पोर्न वीडियो का कारोबार कर रहा था। प्रेमिका लड़कियों को दोस्ती कर फांसती थी और प्रेमी उन लड़कियों के साथ सोता था। फिर अश्लील वीडियो को विदेशों में बेचा जाता था।
Bihar Crime : प्रेमी जोड़ा चला रहा था पोर्न वीडियो का कारोबार, कई वीडियो वायरल
यह पोर्न वीडियो के कारोबार का ऐसा खुलासा है जिसे सुनकर पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। एक प्रेमी जोड़ा बिहार की लड़कियों का अश्लील वीडियो विदेशों में बेच रहा था। इस धंधे को जमाने के लिए इस प्रेमी जोड़े ने बड़ा षड्यंत्र रचा। देखने में साधारण सा दिखने वाला यह प्रेमी जोड़ा इतना खतरनाक है जिसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते। लड़का मोहम्मद साहिल अपनी माशूका गुलशन खातून के साथ मिलकर लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाता और उसे ब्लैकमेल करता था। लंबे समय तक उसके साथ सेक्स किया जाता और फिर इन अश्लील वीडियो को विदेशी बाजार में बेचा जाता। कई लड़कियों को माशूका गुलशन ने ही अपने प्रेमी तक पहुंचाया। वैशाली पुलिस के सामने इस केस ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। आरोपी युवक मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Hajipur News : वैशाली जिले की कई लड़कियों का अश्लील वीडियो वायरल
हाजीपुर में लव, सेक्स और धोखा के जाल में दर्जनों लड़कियां फंस गईं। शातिर लड़का मोहम्मद साहिल ने अपनी माशूका गुलशन खातून के साथ मिलकर साजिश रची और प्यार के जाल में कई लड़कियों को फंसाया। फिर सभी के साथ अश्लील वीडियो बनाया और लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। इन लड़कियों का पोर्न वीडियो बनाकर दूसरे देश में बेचने की बात भी सामने आई है। कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर और पोर्न वीडियो वायरल किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
Vaishali News : एक लड़की की हिम्मत से खुला खेल, विदेशों में बेचते थे वीडियो
यह मामला हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक 17 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बीते 2 अप्रैल को मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद आरोपी साहिल को पुलिस ने महनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, घटना के 15 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित लड़की का ना तो मेडिकल जांच कराया और ना ही न्यायालय में पेश किया। पीड़ित लड़की और पिता के बयान के अनुसार, लड़की कंप्यूटर क्लास के लिए अपने घर से 5 किलोमीटर दूर जंदाहा बाजार के लिए जाती थी। इसी दौरान लड़की को गुलशन खातून नाम की लड़की से दोस्ती हुई। वह जो आरोपी युवक मोहम्मद साहिल की माशूका थी। गुलशन और साहिल अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। इस दौरान अन्य लड़की भी शामिल रहती थी। तभी गुलशन खातून उन लड़कियों की दोस्ती अपने आशिक से करवाती थी।
Bihar Crime News : नशे में लड़कियों के साथ सेक्स, फिर करता था ब्लैकमेल
इसी बीच साहिल उन लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। लड़कियों को नशे की लत लगाई जाती थी। फिर साहिल उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। ऐसे करके साहिल ने इलाके के दर्जनों से अधिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक पोर्न वीडियो बनाया। इस गंदे खेल में साहिल की माशूका गुलशन उसका साथ देती थी। वह खुद नशा करती थी और दूसरी लड़कियों को भी नशे की गोली खिलाती थी। इसी दौरान लड़कियों को साहिल के साथ सेक्स करने पर मजबूर करती थी। इसी बीच साहिल चालाकी से उन लड़कियों का अश्लील मोबाइल में कैद कर लेता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो साहिल और गुलशन दोनों मिलकर खुद अपना भी पॉर्न वीडियो बनाते थे। अन्य लड़कियों का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया जाता था। पोर्न वीडियो को अन्य देशों में भेजा जाता था। इससे साहिल और गुलशन मोटी कमाई करते थे।। सोशल मीडिया पर कई लड़कियों के साथ आरोपी साहिल का पोर्न वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है।
Vaishali Police : कठघरे में वैशाली पुलिस, 15 दिन भी नहीं कराया लड़की का मेडिकल
वीडियो वायरल होने के बाद भी कई लड़कियों के परिवार वाले सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि, एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के इंसाफ के लिए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता और खुद लड़की चाहती है कि आरोपी को सजा मिले। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। प्राथमिकी दर्ज होने के 15 दिन बाद तक ना तो लड़की का कोई मेडिकल जांच हुआ है और ना ही कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि इसके पीछे बड़ा सिंडिकेड काम कर रहा है। इस मामले में जब हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर आलम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। वीडियो दूसरे जगह बेचने की भी बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।