Bihar News : दरोगा को पुलिस ने उठाया, तीन लड़कियों के साथ खेल, बेगूसराय की लड़की ने की थी FIR

रिपब्लिकन न्यूज, वैशाली

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार पुलिस के दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन लड़कियों से खेलने वाले दरोगा पर यौन शोषण का आरोप है।

वैशाली पुलिस ने दरोगा राहुल कुमार को यौन शोषण के आरोप में किया गिरफ्तार

Bihar Police : वैशाली में दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस में नौकरी के लिए तैयारी करते समय एक लड़की से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। शादी का झांसा देकर युवती के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसकी नौकरी दरोगा के रूप में पक्की हो गई। लिहाजा उसने मन बदल लिया और एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर लिया। अब वह तीसरी लड़की को फांसने के लिए शादी की तैयारी कर रहा था। तभी पहली प्रेमिका ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वैशाली जिले से सामने आया है।

Vaishali News : जमुई का रहने वाला राहुल बिदूपुर थाने में है तैनात

वैशाली जिले के बिदुपुर थाने में तैनात दरोगा राहुल कुमार को वैशाली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी दरोगा जमुई जिले के महेश प्रसाद सिंह का पुत्र राहुल कुमार है। उसके खिलाफ बेगूसराय की रहने वाली एक लड़की ने वैशाली जिले के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

Hajipur News : तीसरी लड़की को फांसने के चक्कर में था दरोगा

दरोगा राहुल कुमार को जब गिरफ्तार किया गया तब वह अपनी शादी की तैयारी कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल ने करीब 6 महीने पहले एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बावजूद अगले 3 मार्च को वह वैशाली जिले के भगवानपुर की एक लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था। इसकी भनक पहली प्रेमिका को मिली और उसने महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। इसी FIR के आधार पर पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त राहुल अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त था।

Begusarai News : बेगूसराय की लड़की ने दर्ज कराई थी FIR

दरोगा राहुल कुमार के खिलाफ एफआईआर करवाने वाली लड़की मूल रूप से बेगूसराय की रहने वाली है। दोनों के बीच प्रेम संबंध तब बने जब वह पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। राहुल दरोगा की परीक्षा की तैयारी में लगा था। तभी उसकी मुलाकात बेगूसराय की रहने वाली इस लड़की से हुई थी। लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल ने उसका यौन शोषण किया, लेकिन नौकरी लगने के बाद वह दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में लगी है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on