Bihar Weather News : बिहार भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बीच ठंड से 2 लोगों की मौत हो गई है।
Bihar News : ठंड से आफत में जिंदगी, अलर्ट मोड में प्रशासन
ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। घने कोहरे से विजिबिलिटी इतनी कम है की गाड़ियां रेंगने लगीं हैं। वहीं जानलेवा ठंड ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। पटना में ठंड से दो लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।
Patna News : ठंड से 2 लोगों की मौत
बिहार के 25 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पटना में ठंड के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। एक की पहचान नौबतपुर निवासी बरतनी देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। रविवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हैं। शनिवार को दिल्ली की तीन, मुंबई और बेंगलुरु की एक-एक जोड़ी फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा राजधानी समेत 14 ट्रेनें लेट चल रही हैं।
डीजीपी का आदेश हर हाल में करें लागू, एक्शन में बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती
Bihar Weather Forecast : घने कोहरे की आशंका, 32 जिलों के लिए अलर्ट
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बौका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपोल, अरिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाए रहने की प्रबल आशंका है।
1 comment
[…] मौसम का पूरा अपडेट देखें यहां […]