Bihar Police : ट्रिपल मर्डर का आरोपी थाने से फरार, थानेदार समेत 3 सस्पेंड, बवाल

रिपब्लिकन न्यूज, भोजपुर

by Republican Desk
0 comments

Bihar Police की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रिपल मर्डर का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। एसपी ने थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

3 घंटे तक सड़क पर बवाल, नारेबाजी (फोटो : RepublicanNews.in)

Bihar News : पुलिस थाने से भाग निकला तिहरे हत्याकांड का आरोपी

बिहार पुलिस का दामन दागदार हो गया। तिहरे हत्याकांड से आम जनों में बढ़ा गुस्सा सातवें आसमान पर है। क्योंकि पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रिपल मर्डर का आरोपी पुलिस थाना से फरार हो गया। यह मामला भोजपुर का है। आरा के पीरो अनुमंडल अंतर्गत अजीमाबाद में तीन हत्या के आरोपी लालू यादव के भागने के बाद बवाल बढ़ गया। आरोपी को पुलिस अजीमाबाद थाना में लेकर आई थी। देर रात पुलिस को चकमा देकर वह दियारा क्षेत्र में भाग गया। उसी समय से अजीमाबाद और कई थाने की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदार और अन्य जगहों पर छापेमारी शुरू की गई।

3 घंटे तक सड़क पर बवाल, नारेबाजी

आरोपी के फरार होने के बाद मृतक के परिजन तीनों शवो को लेकर डीएम कार्यालय के समीप सड़क पर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजन अजीमाबाद थाना प्रभारी के निलंबन की मांग कर रहे थे। हालांकि एएसपी परिचय कुमार और नवादा थाना की पुलिस ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया। इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

Watch Video

पत्नी व 2 बच्चों की हत्या के बाद हुआ था गिरफ्तार

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के निवासी लालू यादव ने अपनी 35 वर्षीया पत्नी सीमा देवी, 8 वर्षीया पुत्री सौम्या कुमारी एवं 10 माह के बेटे दीदवंत कुमार की खंती से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी लल्लू यादव का झगड़ा पत्नी से हुआ था। आक्रोश में आ कर उसने पहले अपनी पत्नी का गला काटकर धड़ से अलग कर दिया। फिर 8 वर्षीय बच्ची को मार डाला और अंत मे 10 माह के बच्चे की भी निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार किया था। लेकिन देर रात वह फरार हो गया।

थानेदार समेत 3 सस्पेंड, आरोपी गिरफ्तार

भोजपुर एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी, केस के अनुसंधानकर्ता और एक होमगार्ड के जवान को निलंबित कर दिया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन हत्या करने वाले आरोपी को अजीमाबाद थाना की पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई थी। उसे हाजत में बंद कर दिया गया था। कुछ कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए उसे बाहर निकल गया। तभी वह पुलिस को धक्का देकर बाउंड्री कूदकर भाग गया। आसपास में दियारा का क्षेत्र होने की वजह से रात के अंधेरे में वह लापता हो गया। हालांकि बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on