Bihar News : राजधानी में से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। सिविल कोर्ट के गेट पर ट्रांसफर्मर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में एक वकील समेत तीन लोगों की हालत नाजुक है।
राजधानी पटना में दर्दनाक घटना हुई है। पटना सिविल कोर्ट के गेट पर ट्रांसफर्मर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में एक वकील समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है। 2 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गेट नंबर एक पर ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, आग में जलते रहे लोग
यह दर्दनाक घटना पटना सिविल कोर्ट के गेट संख्या एक के समीप हुई है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफार्मर से आग की चिंगारी काफी दिनों से निकल रही थी। गर्मी बढ़ते ही ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट कर गया। तेज आज के साथ ब्लास्ट हुए ट्रांसफार्मर की चपेट में वहां मौजूद 3 लोग आ गए। घटना में 2 लोग आग से जलते हुए तड़पते नजर आए। विचलित करती तस्वीरों में 2 लोग ज़िंदा जलते नजर आ रहे हैं। जबकि एक वकील देवेंद्र कुमार बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें पीएमसीएच भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में बुरी तरह जलने वालों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है। जबकि दूसरे की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष है। इन दोनों की हालत नाजुक है।
खबर अपडेट हो रही है…