Bihar News : इंस्टाग्राम पर इश्क, रात के अंधेरे में मिलन, अचानक हुई विलेन की एंट्री…अस्पताल में आशिक

रिपब्लिकन न्यूज, भागलपुर

by Jyoti
1 comment

Bihar News : सोशल मीडिया पर इश्क हुआ। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए। प्रेमिका ने मिलने के लिए गांव बुला लिया। फिर हुई विलेन की एंट्री और आशिक पहुंच गया अस्पताल।

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई (फोटो : AI)

Bhagalpur News : गोपालगंज के आशिक की भागलपुर में पिटाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्ताग्राम पर इश्क एक आशिक करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। प्रेमी और प्रेमिका के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ रहा था। दोनों घंटों आपस में बातें किया करने लगे। इस बीच प्रेमिका ने प्रेमी को अपने गांव आने को कहा। इश्क में डूबे आशिक ने भी लड़की के गांव जाने का फैसला कर लिया। वह गोपालगंज से भागलपुर पहुंच गया। रात के अंधेरे में दोनों एक जगह मिलने पहुंचे। लेकिन तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने इश्क की इस कहानी में विलेन का किरदार निभाते हुए युवक को पीट कर अधमरा कर दिया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है।

Gopalganj News : गोपालगंज के युवक को ग्रामीणों ने लड़की के साथ पकड़ा, पिटाई

गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के सिरहुआ गांव के एक युवक को इंस्टाग्राम के जरिए भागलपुर के सुल्तानगंज की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने आपस में बातचीत की। उसके बाद रोजाना बातचीत होने लगी। एक दिन लड़की ने लड़के को बुला लिया। लड़का रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। प्रेमी सुल्तानगंज पहुंचा। लड़की भी बताए जगह पर पहुंच गई। रात के अंधेरे में दोनों मिलने लगे। अचानक ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जब युवक की स्थिति गंभीर होने लगी, तब पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Love Affair : तुम सुल्तानगंज आकर मुझसे मिलो…

पिटाई में गंभीर रूप से जख्मी प्रेमी युवक ने बताया कि एक साल पहले उसे प्यार हुआ था। हम दोनों रोजाना घंटों बातें करने लगे। अलग- अलग जगहों पर हम लोगों ने कई बार मुलाकात की। युवक ने बताया कि एक दिन प्रेमिका ने कहा कि तुम सुल्तानगंज आकर मुझसे मिलो। उसके बाद हम लोग घर से भागकर शादी कर लेंगे। इसलिए वो गोपालगंज से सुल्तानगंज अंधेरे में मिलने पहुंचा था। अचानक ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on