Bihar News : बिहार से जुड़ा मुंबई के तबरेज अंसारी मर्डर का लिंक, बेगूसराय में पुलिस की रेड, महिला डिटेन

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में अपराध जगत से जुड़ी बड़ी खबर है। मुंबई के तबरेज अंसारी मर्डर का लिंक बिहार से जुड़ गया है।

Bihar Police : तबरेज अंसारी मर्डर केस में बेगूसराय के युवक की तलाश

मुंबई से सटे मीरा रोड पर मोहम्मद तबरेज अंसारी की हत्या का लिंक बिहार से जुड़ गया है। मर्डर केस की तफ्तीश कर रही मुंबई पुलिस अपराधियों के लिंक को टटोलते हुए बिहार के बेगूसराय जिले तक पहुंच गई है। बेगूसराय में मुंबई पुलिस और लोकल पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े एक युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस मामले में एक महिला को डिटेन कर पूछताछ की गई है। फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है।

Mumbai News : मीरा रोड पर कारोबारी तबरेज अंसारी की हुई थी हत्या

शुक्रवार 3 जनवरी को मुंबई के मीरा रोड स्थित शांति शॉपिंग सेंटर के समीप कारोबारी मोहम्मद तबरेज अंसारी की हत्या कर दी गई थी। तबरेज एक गंभीर अपराध के मामले में गवाह था, जिसके चलते उसे पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं। 3 जनवरी की रात करीब 10 बजे अज्ञात हमलावर ने अंसारी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सिर में गोली मारने का मकसद साफ है कि अंसारी को जान से मारना था। मुंबई के नजदीक, ठाणे के मीरा रोड इलाके में व्यापारी शम्स तबरेज अंसारी उर्फ सोनू की हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी से अपराधियों की तलाश कर रही थी।

Begusarai Bihar News : बेगूसराय के बखरी में मुंबई पुलिस की रेड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तबरेज अंसारी हत्याकांड के तार बेगूसराय के बखरी थाना इलाके से जुड़े हैं। मुंबई पुलिस और बखरी थाना पुलिस बखरी में छापेमारी कर रही है। पुलिस को इस हत्याकांड के लिंक मिलने के बाद एक युवक की तलाश है। हालांकि फिलहाल युवक फरार है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए एक महिला को डिटेन भी किया था। बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं बखरी थानाध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि मर्डर से जुड़े इस मामले में फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है। अभी आगे कुछ भी कहना संभव नहीं है। रेड खत्म होने के बाद डिटेल साझा किए जाएंगे।

पढ़ें यह भी- हिरासत में थानेदार!

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on