Bihar News : अंचलाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, भ्रष्टाचार की फाइल खंगाल रही SVU

रिपब्लिकन न्यूज, पटना/शेखपुरा/मधुबनी

by Jyoti
0 comments

Bihar News : भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच एक और अंचलाधिकारी रडार पर आ गए हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट अंचल अधिकारी के दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Bihar Land Survey : भ्रष्ट CO के दो ठिकानों पर SVU की रेड

बिहार में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस कार्रवाई की जद में एक अंचल अधिकारी आ गए हैं। बिहार की विशेष निगरानी इकाई इकाई की अलग-अलग टीम अंचल अधिकारी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज के दो ठिकानों पर चल रही है। शेखपुरा और मधुबनी स्थित अंचल अधिकारी के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलों को खंगाल रही है।

Vigilance Raid Bihar : आय से 90 फीसदी अधिक मिली अंचलाधिकारी की संपत्ति

वर्ष 2019 में प्रिंस राज अंचल अधिकारी बने थे। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रिंस राज के पास उनकी आय से 90 फ़ीसदी अधिक संपत्ति है। नौकरी में योगदान देने के बाद करीब 28 लाख से अधिक की संपत्ति उन्होंने अर्जित की है। बड़ी बात यह है कि अंचल अधिकारी प्रिंस राज के पास आय से अधिक संपत्ति का कोई रिकॉर्ड नहीं है। प्रिंस राज ने जमीन और मकान में कई जगहों पर निवेश किया है, लेकिन उन्होंने अपनी संपत्ति में इन जमीन और मकान का ब्योरा नहीं दिया था।

Special Vigilance Unit Bihar : अंचलाधिकारी को सैलरी से मिले 30 लाख, संपत्ति 45 लाख से ज्यादा

छापेमारी कर रही स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी प्रिंस राज ने बैंक, जमीन और फ्लैट मिलाकर कुल 45 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित किया है। जबकि सरकारी सेवा में वेतन और अन्य भक्तों के जरिए उन्हें अब तक 30 लख रुपए ही मिले हैं। इसमें से उन्होंने काफी पैसे कर्ज लेने की बात कही है, लेकिन निगरानी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रिंस राज ने 28 लाख से अधिक रुपए गलत ढंग से जमा किए। घर की तलाशी के दौरान भी जमीन और संपत्ति से जुड़े कुछ कागजात बरामद किए गए हैं। फिलहाल निगरानी की छापेमारी जारी है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on