Bihar News : छपरा के बाद अब सीवान में जहरीली शराब के कहर की खबर है। यहां 7 व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आ रही है।
Bihar के Siwan में जहरीली शराब से मौत
सारण के छपरा में जहरीली शराब से एक की मौत हो गई। अब सीवान में भी जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। शराब से अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक व्यक्ति पटना रेफर किया गया है। मामला सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है।
सारण में जहरीली शराब कांड, एक की मौत, दो की आंख की रौशनी गई, हड़कंप
शराब से सात की मौत, हड़कंप
सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव में बीती रात कुछ लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद देर रात सबकी तबियत खराब होने लगी। इनमें से कई लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की जानकारी मिल रही है। अभी तक सात की मौत होने की बात कही जा रही है। कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों की सूची, प्रशासनिक पुष्टि नहीं
स्थानीय लोगों एव सूत्रों के अनुसार, अब तक सात लोगों की मौत हुयी है। मृतकों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह (40 वर्ष), रामेंद्र सिंह (30 वर्ष), माघर पोखरा के संतोष महतो (35 वर्ष), मुन्ना (32 वर्ष), बृज मोहन सिंह शामिल हैं। भगवानपुर हाट थाने के माघर निवासी गंगा साह के पुत्र मोहन साह की पीएमसीएच पटना के जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई है। इनके अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर और सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के डर से कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अत्येष्टी कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक मृतकों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से औपचारिक बयान आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि जहरीली शराब से अब तक मौत का आंकड़ा कहां तक पहुंचा है।