Bihar News : हड़ताल से वापस लौटें राजस्व कर्मचारी, मंत्री ने की अपील, ACS के निर्देश पर जारी हुआ पत्र

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : राजस्व कर्मियों की हड़ताल से राजस्व से जुड़े काम ठप पड़े हैं। ऐसे में मंत्री संजय सरावगी ने हड़ताली कर्मियों से अपील करते हुए मांगे पूरी करने की बात कही है।

Bhumi Bihar Minister sanjay saraogi land bihar news
हड़ताल से ठप पड़ा काम, मंत्री का एक्शन

Sanjay Saraogi : राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से ठप पड़ा काम, मंत्री का एक्शन

राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप पड़ा है। राजस्व से जुड़े काम के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। सर्वे का काम भी हड़ताल से बाधित है। ऐसे में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने हड़ताली कर्मियों से तत्काल काम पर वापस लौटने की अपील की है। राजस्व कर्मचारियों की चार मार्च से चल रही हड़ताल पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने संज्ञान लेकर विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को कर्मचारियों के हित में तत्काल फैसला लेकर कार्रवाई करने का निदेश दिया है।

Bihar Land Survey : मंत्री से मिले हड़ताली कर्मी, ACS के निर्देश पर पत्र जारी

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 11 मार्च को मंत्री संजय सरावगी से उनके विभागीय कार्यालय में मिलकर अपनी 17 सूत्री मांगें सौंपी थीं। इसपर मंत्री ने जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा जताया था। इसके तत्काल बाद एसीएस दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारियों के 17 सूत्री लंबित मांगों हेतु प्राप्त ज्ञापन के संदर्भ में जिन बिन्दुओं पर विभाग स्तर से कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है, उनपर शीघ्र विचारोपरान्त कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं जिन बिन्दुओं पर वित्तीय मामलों के लिए वित्त विभाग या अन्य विभाग की सहमति या परामर्श की अपेक्षा होगी, उनपर तत्संबंधी विभागों से सहमति प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। अतः 17 सूत्री लंबित मांगों हेतु किये जा रहे अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कर अपने पदस्थापन कार्यालय में कार्यों का निष्पादन तत्काल प्रारंभ किया जाए।

Bihar Land And Revenue : हड़ताल से भूमि सर्वे का काम बाधित, CO पर बढ़ा दवाब

राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े कामकाज बिहार में ठप पड़े हैं। आलम यह है कि सर्वे के दौरान कागजातों के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। अंचल अधिकारियों पर आम लोगों द्वारा काम नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। वहीं अंचल अधिकारी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परेशान हैं। भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहे हड़ताल से राज्य सरकार भी चिंतित है। ऐसे में मंत्री संजय सरावगी की पहल से हड़ताल टूटने की उम्मीद जगी है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on