Bihar News : आरसीपी के हमले से चिराग को लगी मिर्ची, लोजपा रामविलास ने जारी की चिट्ठी, सियासी जंग

जीवन ज्योति, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के आरोप से केंद्रीय चिराग पासवान असहज हो गए हैं। पार्टी ने चिट्ठी जारी कर आरसीपी सिंह से सवाल किया है

RCP के बयान से घिर गए हैं चिराग पासवान

Bihar Politics : आरसीपी के आरोपों से घिरे चिराग, पार्टी की सफाई

बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर बड़ा बयान दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा था कि 8 महीने में चिराग पासवान के विभाग ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया। इसके लिए बाकायदा उन्होंने चिराग के मंत्रालय के कार्यों का लेखा-जोखा भी सामने रखा था। आरसीपी के बयान से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिर्ची लगी है। यही वजह है कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने आरसीपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आरसीपी सिंह के नाम से चिट्ठी जारी कर चिराग पासवान के मंत्रालय के कामों को गिनाया है। इसके साथ ही उन्होंने आरसीपी सिंह से यह भी पूछा है कि आप जब केंद्रीय मंत्री थे तो अपने अपने विभाग के जरिए बिहार के लिए क्या किया।

RCP Singh : चिराग के मंत्रालय से बिहार को कुछ नहीं मिला

मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री रहे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और आप सब की आवाज (आसा) पार्टी के मुखिया आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान को सीधी चुनौती दे दी है। एक सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान ने 8 महीने के दौरान बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया। आरसीपी सिंह हमेशा आंकड़ों के जरिए अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के जरिए उन्होंने चिराग पासवान के मंत्रालय को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिलने के बाद भी चिराग पासवान ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। आरसीपी के इस बयान से चिराग पासवान असहज हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि चिराग पासवान आरसीपी के बयान से घिर गए हैं। यही वजह है कि लोजपा रामविलास को आरसीपी के नाम से चिट्ठी जारी करनी पड़ी है।

Chirag Paswan : चिराग पासवान की पार्टी ने दी चुनौती

लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी ने आरसीपी सिंह के नाम से एक चिट्ठी जारी की है। चिट्ठी के जरिए उन्होंने आरसीपी सिंह से कहा कि है आपने चिराग पासवान पर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। लोजपा रामविलास का आरोप यह भी है कि या तो चिराग पासवान पर आपने जानकारी के अभाव में आरोप लगाए या फिर द्वेष भावना से बयान दिया है। पार्टी ने चिट्ठी के जरिए चिराग पासवान द्वारा बिहार के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी है। इस चिट्ठी में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कई कार्यों का जिक्र करते हुए लिखा है कि चिराग पासवान बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मजबूती देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। चिट्ठी के जरिए पार्टी ने आरसीपी सिंह से सवाल भी पूछे हैं। लोजपा रामविलास ने आरसीपी से पूछा है कि आप खुद केंद्र में इस्पात मंत्री थे। ऐसे में बिहार की जनता के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आपके कार्यकाल में बिहार को क्या मिला? लोजपा रामविलास ने आरसीपी सिंह को चुनौती देते हुए अपने कार्यकाल में बिहार के लिए किए गए कार्यों को सार्वजनिक तौर पर साझा करने की बात कही है। अब देखना यह है कि आरसीपी सिंह और चिराग पासवान के बीच शुरू हुई यह जंग आगे क्या रंग दिखाती है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on