Bihar News : बेगूसराय में गिरिराज सिंह के काफिले को घेर जमकर नारेबाजी, काले झंडे दिखाए, मुर्दाबाद के लगाए नारे

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर बेगूसराय से जहां सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ही सड़क पर उतर गए। गिराराज सिंह के काफिले को घेर कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

गिरिराज सिंह के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता ही सड़क पर उतर गए हैं। गिरिराज सिंह के काफिले को रोककर जमकर नारेबाजी की गई है। काफिले में शामिल लोगों ने एक हाथ में भाजपा का झंडा ले रखा था। जबकि दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे थे। लोगों ने गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाए।

बछवाड़ा में गिरिराज सिंह का जबरदस्त विरोध, नारेबाजी

रविवार को गिरिराज सिंह बछवारा की ओर जा रहे थे। तभी काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह के काफिले को रोक दिया। इसके बाद गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखाये और जमकर नारेबाजी की। गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ जैसे नारों से काफी देर तक इलाका गूंजता रहा। इस दौरान गिरिराज सिंह का काफिला काफी देर तक रुका रहा। केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आक्रोशित लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बड़ी बात यह है कि गिरिराज सिंह ने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर चुप्पी साध ली।

इसी गाड़ी में मौजूद थे गिरिराज सिंह

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे गिरिराज, इस कारण हुआ विरोध

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बछवारा इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे। तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को काला झंडा दिखाकर जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी किया गया। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आते हैं और फीता काट के चले जाते हैं। इस इलाके में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। इसी से नाराज होकर भाजपा के कार्यकर्ता ने ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को काला झंडा दिखाकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on