Bihar News : हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बलात्कार के खुलासे से हड़कंप मचा है। पटना में हुए इस कांड ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है।
Patna News : पटना में हॉस्टल की छात्रा से दुष्कर्म
हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ करीब एक साल तक बलात्कार होता रहा। एक युवक उसे ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच छात्र की तबीयत बिगड़ गई। जब वह अस्पताल पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पटना में हुए इस कांड के बाद पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
Girls Hostel : झारखंड की छात्रा से पटना में रेप
यह मामला पटना के कंकड़बाग थाना इलाके का है। कंकड़बाग इलाके के हॉस्टल में रहने वाली 22 साल की एक छात्रा ने उसके साथ हो रहे कुकृत्य का खुलासा किया है। छात्रा का आरोप है कि कंकड़बाग के रहने वाले प्रियांशु सिंह राजपूत ने उसके साथ एक साल तक रेप किया। गिरिडीह की रहने वाली छात्रा कंकड़बाग थाना इलाके में स्थित हॉस्टल में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि पार्ट 2 की परीक्षा के दौरान प्रियांशु से उसकी दोस्ती हुई। एक दिन उसने बहाना बनाकर कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। वह उसे देखने गई। तब उसके घर पर कोई नहीं था। उसने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पीने के लिए दिया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने छात्रा को ऑटो से हॉस्टल भेज दिया। बदनाम करने की धमकी देकर एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
Bihar Crime : डरकर भागी बिहारशरीफ, तबियत बिगड़ने पर खुलासा
युवक से परेशान होकर छात्रा नालंदा के बिहार शरीफ चली गई। इस बीच 13 जनवरी को उसकी तबीयत खराब हो गई। तब उसे बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ। अब कंकड़बाग थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Patna Police : जनवरी और दिसंबर में युवक ने बनाया था शारीरिक संबंध
कंकड़बाग थाना प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि 16 जनवरी को पीड़िता के परिजनों ने सूचना दी। इसके बाद पीड़िता से संपर्क किया गया। बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके क्लास में पढ़ने वाले छात्र से उसकी दोस्ती थी। उसके घर पर युवती जाती थी। तभी मार्च 2024 और 4 दिसंबर 2024 को युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। युवक की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान कराया जा रहा है।