Bihar News में खबर Begusarai से हैरान करने वाली खबर। जेल में एक कैदी की लाश फंदे से झूलती मिली है। परिजन और विधायक ने हत्या की आशंका जताई है।
Begusarai Jail में मौत : हत्या या आत्महत्या ?
बेगूसराय में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। प्रेम प्रसंग के मामले में जेल में बंद कैदी की लाश जेल में फंदे से झूलती मिली है। जेल प्रशासन का दावा है कि कैदी ने आत्महत्या की है। वहीं परिजनों और विधायक ने इसे हत्या करार दिया है। परिजनों और विधायक का कहना है कि साजिश के तहत जेल में युवक की हत्या कर दी गई है। युवक को पहले ही हत्या की धमकी दी गई थी। इसलिए आनन-फानन में जेल प्रशासन ने बगैर परिजनों की उपस्थिति के पोस्टमार्टम करवाया और फिर लाश को मृतक के घर भिजवा दिया।
प्रेम प्रसंग में मां व बेटा को भेजा था जेल
मृतक बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती का पुत्र रणवीर कुमार (20 वर्षीय) है। बताया जा रहा है पड़ोस के गांव बदिया की एक लड़की से रणवीर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के गायब हो जाने पर उसके पिता ने बखरी थाना में रणवीर कुमार, उसकी मां वीणा देवी एवं पिता परमानंद तांती पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में रणवीर एवं उसकी मां वीणा देवी 15 अगस्त से जेल में बंद थे।
जेल प्रशासन के दावे पर सवाल क्यों ?
जेल प्रशासन के अनुसार, रात करीब 9 बजे शौचालय के पीछे रणवीर का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 1 बजे लाश उसके घर पहुंचाया। जबकि परिजनों का कहना है कि रणवीर को हत्या की धमकी दी गई थी। रात करीब 12 बजे जेल प्रशासन द्वारा फोन कर घटना की जानकारी दी गई। फिर थोड़ी देर बाद लाश को घर भेज दिया गया।
हत्या की मिली थी धमकी : परिजन
परिजनों ने बताया कि जब रणवीर से मिलने जेल गए थे तब उसने कहा था कि लड़की के परिजन अनिल यादव और महाराज यादव द्वारा जान से मरवाने की धमकी दिया जा रहा है। जेल में बंद एक कैदी ने भी उसे सतर्क रहने को कहा था। इन्हीं लोगों ने जेल में रणवीर की हत्या करवाई है।
रणवीर की हत्या हुई, मां को भी मार सकते हैं : विधायक
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि रणवीर की जेल के अंदर हत्या की की गई है। साजिश के तहत रणवीर को मारा गया है। बेगूसराय जेल प्रशासन की।मिलिभत से हत्या हुई है। विधायक ने जिला प्रशासन से मृतक की मां वीणा देवी की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक की मां की भी हत्या हो सकती है।