Bihar News : लाश के बगल में पिंक लेडीज इनरवियर, सीमेन के दाग, गौतम की मौत के रहस्य से उठा पर्दा, पुलिस का खुलासा

रिपब्लिकन न्यूज, समस्तीपुर

by Jyoti
0 comments

Bihar News : एक लाश के समीप मिली महिला की पिंक इनरवियर ने मौत के रहस्य से पर्दा उठा दिया। पुलिस के लिए यह क्लू कैसे बना अहम सबूत, जानिए।

गौतम की मौत के राज से उठा पर्दा

Bihar Crime : महिला की पैंटी से मौत के रहस्य तक पहुंच गई पुलिस

बगीचे में 3 दिन पहले एक लाश मिली। युवक की हत्या की आशंका थी। गले पर फंसे का निशान था। शुरुआती तफ्तीश में ऐसा लगा कि किसी ने रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी है। फिर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौका-ए-वारदात से सबूत जुटाने शुरू किए। घटनास्थल पर एक महिला की पैंटी मिली। इस पेंटी पर सीमेन का दाग मिला। लिहाजा पुलिस के कान खड़े हो गए। जब जांच शुरू हुई तो बड़ा खुलासा हुआ। समस्तीपुर में युवक की मौत के मामले में उनकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है।

Samastipur News : गौतम की मौत के राज से उठा पर्दा, समस्तीपुर पुलिस का खुलासा

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र स्थित एक लीची के बगीचे से 25 अप्रैल को युवक की लाश बरामद की गई थी। लाश की पहचान गौतम कुमार के रूप में की गई। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव निवासी गौतम की मौत का रहस्य सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। उसके गले पर फंदे का निशान और सूजन मिला था। लिहाजा मृतक के परिजनों ने पूसा थाने में हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब इस मामले का खुलासा हो गया है। समस्तीपुर पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

Samastipur Police : पैंटी पर सीमेन का दाग…और प्रेमिका तक पहुंच गई पुलिस

समस्तीपुर के सदर ASP संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने महिला की एक पिंक कलर की पैंटी बरामद की गई थी। पैंटी पर संदेहात्मक धब्बा मिला जो सीमेन की तरह था। इसके आधार पर परिजन से पूछताछ की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर सस्पेक्ट से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि गौतम का प्रेम संबंध गांव की ही एक महिला के साथ था। वारदात की रोज वह महिला गौतम से मिलने बगीचे में आई थी। गौतम ने उसे अपने साथ दिल्ली चलने को कहा और नहीं चलने पर फांसी लगाने की धमकी दी। जब महिला ने दिल्ली जाने से इनकार किया तो उसने महिला की साड़ी से ही फांसी लगा ली। इसके बाद महिला वापस घर गई और हंसुआ लेकर वापस लौटी। हंसुआ से काटकर उसने अपने साड़ी का फंदा युवक के गर्दन से अलग किया, ताकि साड़ी का टुकड़ा पुलिस को न मिले। इसी दौरान पिंक रंग का पैंटी छूट गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on