Bihar Police में बड़ी सर्जरी हो सकती है। पटना के आईजी का पद समाप्त किया जा सकता है। रेंज की कमान डीआईजी को देने की तैयारी चल रही है।
Bihar Police Headquarters : सेंट्रल रेंज आईजी का पद समाप्त करने की चर्चा
बिहार पुलिस मुख्यालय से जुड़ी बड़ी खबर है। वर्ष 2019 में हुए बदलाव में फिर से बदलाव की चर्चा है। खासतौर से सेंट्रल रेंज पटना में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है। चर्चा है कि पटना में आईजी पुलिस के बदले डीआईजी पद का पुनर्गठन किया जा सकता है। मतलब ये कि पटना में आईजी का पद समाप्त किया जा सकता है। इसके बदले डीआईजी के पद का पुनर्गठन कर डीआईजी की कुर्सी को पावर देने की तैयारी है। इस फैसले के पीछे कई वजहें बताई जा रहीं हैं। हालांकि फ़िलहाल फैसला हुआ नहीं है। इसलिए इस संभावित बदलाव पर भी बहस होनी तय है।
Home Department : 2019 में Begusarai बना था Police रेंज
वर्ष 2019 में राज्य के चार पुलिस प्रक्षेत्र (जोन) को राज्य सरकार ने खत्म कर दिया था। गृह विभाग ने 1982 यानी 37 साल से लागू व्यवस्था को खत्म करते हुए बेगूसराय में पुलिस रेंज का गठन किया था। इसके तहत बेगूसराय और खगड़िया जिले को मिलाकर डीआईजी की कुर्सी बनाई गई थी। बेगूसराय रेंज बनने के बाद बिहार में कुल 12 पुलिस रेंज हो गए।
पढ़ें : पटना SSP की कुर्सी के लिए तीन IPS में जंग, अवकाश, आशीष या आनंद?
IPS Rajeev Mishra बन सकते हैं DIG
पटना में आईजी का पद समाप्त करने के बाद यहां की कमान भी डीआईजी को दी जा सकती है। हालांकि इसपर अंतिम फैसला फिलहाल नहीं हुआ है। इस बीच खबर यह भी है कि डीआईजी में प्रमोशन पा चुके पटना के सीनियर एसपी आईपीएस राजीव मिश्रा को 31 दिसंबर तक किसी रेंज का डीआईजी बनाया जाएगा। अगर पटना को डीआईजी के जिम्मे दिया गया तो पहले डीआईजी के तौर पर राजीव मिश्रा यहां की कमान संभाल सकते हैं। फिलहाल सेंट्रल रेंज पटना की आईजी गरिमा मलिक हैं। यानी गृह विभाग अगर अपने फैसले में पटना को डीआईजी के जिम्मे देती है तो एक बार फिर से राजीव मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
पढ़ें : 2 IPS एसपी से बनेंगे DIG, 4 आईपीएस को मिलेगी पोस्टिंग, पटना SSP पर कहां फंसा पेंच
Bihar Police के 12 पुलिस रेंज अभी कहां-कहां हैं
अभी बिहार में 12 पुलिस रेंज हैं। फिलहाल सेंट्रल रेंज (पटना), मगध रेंज (गया), तिरहुत रेंज (मुजफ्फरपुर), मिथिला रेंज (दरभंगा) और पूर्णिया रेंज का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करते हैं। जबकि अन्य सात रेंज का नेतृत्व डीआईजी रैंक के अधिकारी करते हैं।
सेंट्रल : पटना और नालंदा
मगध : गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल
तिरहुत : मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर , सीतामढ़ी
मिथिला : दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
पूर्णिया : किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया
बेगूसराय : बेगूसराय व खगड़िया
चंपारण : पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण व बगहा पुलिस जिला
भागलपुर : बांका, भागलपुर व नवगछिया पुलिस जिला
मुंगेर : जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा
कोशी : सुपौल, सहरसा, मधेपुरा
सारण : सारण, सिवान, गोपालगंज
शाहाबाद : भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास
2 comments
[…] […]
[…] […]