Bihar News : खरमास के बाद हो गया खेला, महागठबंधन में पारस की एंट्री पर लालू की ‘हां’

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News में Bihar के Politics से जुड़ी खबर है। खरमास के बाद खेल हो गया है।

महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति कुमार पारस

Bihar Politics : पशुपति पारस का महागठबंधन में जाना तय

बिहार में खरमास के बाद खेल की खबरों पर आखिरकार मुहर लग गई। लोजपा रामविलास के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा की पशुपति पारस की महागठबंधन में एंट्री तय है। पारस गुट के महागठबंधन में जाने के सवाल पर लालू यादव का जवाब हां में आया है। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि रामविलास पासवान का पारिवारिक विवाद अब सियासी अखाड़े में भी देखने को मिलेगा।

Lalu Yadav : RLJP में लालू जिंदाबाद के नारे

बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे। रालोजपा दफ्तर में चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। जैसे ही लालू प्रसाद यादव रालोजपा दफ्तर पहुंचे, पशुपति पारस के समर्थकों ने लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इन नारों के साथ ही इस बात की संभावना बढ़ गई कि पशुपति पारस गुट महागठबंधन में शामिल होने जा रहा है। मंगलवार की देर शाम ही पशुपति पारस और समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रिंस राज राबड़ी आवास पहुंचे थे।

Pashupati Paras : लालू की हां से पारस गुट पर संशय खत्म

बुधवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के दफ्तर से निकलते समय लालू यादव से मीडिया ने सवाल दागा। सवाल था कि क्या पशुपति पारस को महागठबंधन में जगह दी जाएगी। इस सवाल के जवाब में लालू ने हामी भरते हुए कहा हां में जवाब दिया। लालू के जवाब के बाद पशुपति पारस गुट के महागठबंधन में शामिल होने की संभावनाओं पर आखिरी मुहर लग गया।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on