PADMA Awards 2025 : सुशील मोदी को पद्म भूषण, शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण और किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Republican Desk
1 comment

Padma Awards 2025 : इस बार भी केंद्र सरकार ने बिहार और राज्य की नीतीश कुमार सरकार की कई मांगों को मान लिया। दिवंगत सुशील मोदी, दिवंगत शारदा सिन्हा और दिवंगत किशोर कुणाल को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

Bihar News : बिहार की इन हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 का एलान कर दिया है। मशहूर लोकगायिका दिवंगत शारदा सिन्हा और उनके साथ ही सात हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है, वहीं मशहूर गायक पंकज उधास और दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। जबकि महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहे आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। आज केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों नामों की घोषणा में जानकारी दी।

Sushil Modi और Sharda Sinha के साथ Kishor Kunal के नाम भी सम्मान

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा कर दी है। शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। इनके अलावा 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जिनके नामों की घोषणा कर दी गई है।
सूची के मुताबिक पद्म विभूषण 7, पद्म भूषण 19 और पद्म श्री पुरस्कार 113 हस्तियों को मिलेंगे।

Padma Awards 2025 में कई चर्चित और कई चेहरे छिपे हुए हीरोज़

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। लोक गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी, एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी स्व. किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा बिहार से चिकित्सा के क्षेत्र में हेमंत कुमार, आध्यात्म के क्षेत्र में विजय नित्यानंद महाराज, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भीम सिंह भवेश और कला के क्षेत्र में निर्मला देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

यह ताजा खबर पढ़ें- गोली मारने की तैयारी थी, हथियार लोड था… कोर्ट में ऐसी तैयारी!

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on