Bihar Police : बिहार के 2 SP समेत 9 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक, आईपीएस संजय कुमार व मनोज कुमार होंगे सम्मानित

रिपब्लिकन न्यूज, सेंट्रल डेस्क

by Jyoti
0 comments

Bihar Police के 9 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईपीएस अधिकारी समेत बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

बिहार पुलिस के 9 अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Bihar News : बिहार के 9 पुलिस अफसरों को गणतंत्र दिवस पर पदक

यह बिहार पुलिस के लिए गर्व का पल है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के 9 अफसरों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में दो एसपी भी शामिल हैं। इसके अलावा कमांडेंट, उप निरीक्षक तथा सब इंस्पेक्टर को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाना है।

Republic Day 2025 : बिहार के इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल

राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए आईपीएस संजय कुमार और मनोज कुमार को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कमांडेंट हरिमोहन शुक्ला, उप निरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक अमितेश कुमार उपाध्याय, SI शशिकांत और SI जयप्रकाश को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।

Police Padak For 2025 : 101 राष्ट्रपति पदक में से 85 पुलिस सेवा के अफसरों को मिलेगा

इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 04 सुधार सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on