Bihar News में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा से जुड़ी खबर है। सीएम के यात्रा की तारीख आ गई है। इस बीच यात्रा का नाम बदल दिया गया है।
Nitish Kumar : प्रगति यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर लंबे समय से प्रशासनिक महकमा तैयारी में जुटा था। जिलाधिकारी के साथ रिव्यू मीटिंग की जा रही थी। 15 दिसंबर से नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले थे। इस बीच यात्रा टाल दी गई। अब एक बार फिर नीतीश कुमार की यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार अब महिला संवाद यात्रा पर नहीं जाएंगे। अब उनकी यात्रा का नाम प्रगति यात्रा होगा। यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है।
Bihar Politics : पहले चरण में 5 जिलों की यात्रा पर जाएंगे मुख्यमंत्री
प्रगति यात्रा की शुरूआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से होगी। 24 दिसंबर को नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। 26 दिसंबर को नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी। 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का अंतिम दिन होगा। पहले चरण में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक वो बिहार के 5 जिलों की यात्रा करेंगे।