Bihar News : शरबत में नशा मिलकर छात्रा से रेप करता था शिक्षक, अश्लील वीडियो भी बनाता था, 20 साल की सजा

रिपब्लिकन न्यूज, नालंदा

by Jyoti
0 comments

Bihar News में एक ऐसे शिक्षक को सजा से जुड़ी खबर जिसने गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित किया। छात्रा से बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने वाले शिक्षक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है।

आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा

Bihar Crime : छात्रा को बेहोश कर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

वह पेशे से शिक्षक था। उसके घर बच्चियां पढ़ने आती थीं। तभी उसने एक छात्रा को शरबत पीने को दिया। शरबत पीने के बाद छात्र बेहोश हो गई। फिर दरिंदे शिक्षक ने उसका दुष्कर्म किया। उसे ब्लैकमेल करने के लिए रेप का अश्लील वीडियो भी बनाया। जब खुलासा हुआ तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला न्यायालय में पहुंच गया। कोर्ट ने शिक्षक को दोषी करार दिया है। दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को 20 साल की कठोर सजा सुनाई गई है। यह मामला नालंदा जिले से सामने आया है।

Nalanda News : बलात्कार के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई सजा

गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक को बिहारशरीफ की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर सज़ा के साथ 10 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। व्यवहार न्यायालय के एडीजे 7 सह विशेष पॉक्सो ( प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) जज धीरेंद्र कुमार ने आरोपित निजी शिक्षक को रेप, धमकी देने के अलावा आईटी एक्ट में क्रमश: सात साल, तीन साल व दो साल की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। कोर्ट ने पीड़िता को 3 लाख रुपए पीड़ित प्रतिकार योजना से दिलाने का भी आदेश दिया है। आरोपित शिक्षक हरनौत थाना क्षेत्र का निवासी है, जो रहुई थाना क्षेत्र परिचित के घर रहकर ट्यूशन पढ़ाता था।

Nalanda Bihar : बेहोश कर करता था बलात्कार

विशेष पॉक्सो पीपी सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में सभी 8 लोगों की गवाही कराई गई थी। आरोपित 10वीं की छात्रा पीड़िता भी वहां पढ़ने जाती थी। इसी दौरान आरोपित उसे शरबत में नशा मिलाकर पिला दिया। नींद में आने के बाद आरोपित उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करता था और वीडियो बनाता था। कोर्ट ने इस मामले में शिक्षक को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on