Bihar News : पटना में भीषण आगलगी, आधा दर्जन सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जल रहे घर

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर राजधानी Patna से जहां आगलगी की भीषण घटना हुई है। एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट से इलाका दहल उठा है।

भीषण आगलगी से हालात बेकाबू

Fire News Patna : दहल उठा इलाका

राजधानी पटना में आगलगी की भीषण घटना हुई है। एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट से पूरा इलाका थर्रा उठा है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दमकल की गाड़ियां भी नजदीक नहीं जा पा रहीं हैं। अब तक दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं। हादसे में कितने लोग घायल हैं, अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Watch Video

भयावह हैं तस्वीरें, लगातार ब्लास्ट कर रहे सिलेंडर

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में आगलगी कि यह घटना हुई है। शुक्रवार की दोपहर बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांस घाट के समीप झोपड़ी में आग लगने के बाद अचानक हड़कंप मच गया। जब तक लोग को कुछ समझ पाते, आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने दर्जनों झोपड़ियां को राख कर दिया। अभी भी झोपड़ियां धू-धू कर जल रहीं हैं। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके हैं। सिलेंडर ब्लास्ट और आग की लपटों के कारण आग बुझाने में बेहद परेशानी हो रही है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर तक इलाका दहन उठा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हैं। लेकिन हादसे की तस्वीर बता रही है कि स्थिति काफी भयावह है। मौके पर एसएसपी राजीव मिश्रा खुद मौजूद हैं।

खबर अपडेट हो रही है

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on