Bihar News : हम कैसे समाज में जी रहे हैं कि एक लड़की से छेड़खानी होती है। छेड़खानी करने वाले उसका वीडियो बनाकर भद्दा मजाक करते हैं। आरोप लगाते हैं कि चाचा के साथ सड़क किनारे गलत संबंध बना रही थी। अगले दिन उसकी हत्या हो जाती है। पुलिस चुप बैठी थी।
Bihar Police : कोर्ट के पहले, हम-आप तय करें कि उसका हत्यारा किसे माना जाए?
एक लड़की को सरेआम छेड़ा जाता है। छेड़खानी करने वाले उसके कपड़े खींच-खींच कर वीडियो बनाते हैं। वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करते हैं। अपनी गिरेबां बचाने के लिए लड़की का उसके चाचा के साथ गलत संबंध की बात फैलाते हैं। अगले दिन उस लड़की के गिरकर मर जाने की जानकारी आती है। इतना कुछ होने तक बिहार पुलिस की कान पर जूं नहीं रेंगती है।
रिपब्लिकन न्यूज़ ने इसे मुद्दा बनाते हुए वीडियो वायरल करने वालों के लिए मौत की सजा मांगी। अब वह मांग सही साबित हो रही है, हालांकि पुलिस असल गुनहगारों को अब भी सिर्फ छेड़खानी का दोषी मान रही है। जबकि, हकीकत यह है कि उसी छेड़खानी को अपने इज्जत पर दाग मानकर घर वालों ने उसकी हत्या कर दी- यह पुलिस खुद ही मान रही है। मामला बिहार के मधेपुरा का है।
Republic Day : जब देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहां इज्जत के नाम पर हत्या हुई
लोगों ने वायरल वीडियो में कपड़े नोचकर उसके जिस्म को दिखाते हुए चार दरिंदों को देखा था। 25 जनवरी 2025 को यह वीडियो वायरल किया गया था और उसके अगले दिन जब देश संविधान के प्रति आस्था जताते हुए गणतंत्र दिवस मना रहा था, उसकी मौत की सूचना आई। कहा गया कि घर में एक हादसे में उसकी मौत हो गई। रिपब्लिकन न्यूज़ ने सताई गई उस मरहूम लड़की को इंसाफ दिलाने की मुहिम चलाई तो मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के बाद शव को कब्र से निकाला गया है।
जब पोस्टमार्टम करते हुए डॉक्टरों ने उसके जिस्म की हालत देखकर पक्का किया है कि उसकी हत्या कर दी गई थी। इसे सार्वजनिक भाषा में ऑनर किलिंग कहा जा रहा है। लेकिन, मधेपुरा पुलिस का रवैया ऐसा है कि यह उसके लिए सिर्फ उसकी हत्या करने वाले को दोषी मानकर चल रही है। जिस चाचा के साथ उसके जिस्मानी रिश्ते की बात बताकर छेड़खानी करने वालों ने वीडियो वायरल किया, उसपर आरोप लगाया गया है।
Bihar News : घर वालों पर हत्या का केस तो ठीक; जिनके कारण यह हुआ उनका क्या?
अब्बा-अम्मी समेत पूरा घर गायब है। यह बात पुलिस बता रही है। उनकी खोजबीन करने की बात कह रही है। साथ ही यह बता रही है कि वीडियो प्रकरण में रहा चौथा शख्स भी गिरफ्तार हो गया है। लेकिन, हमारा सवाल आज भी है कि क्या इज्जत जाने के नाम पर उसे मारने वाले घर के लोग ही दोषी हैं या इस हालत तक एक युवती को पहुंचाने वाले सारे युवक गुनहगार नहीं हैं?
रिपब्लिकन न्यूज़ ने बेहद आम परिवार की इस लड़की की मौत पर सवाल उठाते हुए उसके साथ दरिंदगी करने वालों के लिए बोल्ड कॉल लेकर फांसी की मांग की थी। खबर और उसके लगातार फॉलोअप से सक्रिय हुई पुलिस ने पहले उसके चाचा और फिर वीडियो से जुड़े तीन युवकों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। अब मधेपुरा एसपी को जब उस कांड की याद दिलाई गई तो उन्होंने बताया कि चौथा युवक गिरफ्तार हो गया है। उसके चाचा को उसकी हत्या में गिरफ्तार किया गया है। वह अब इससे नहीं मुकर सकता। घर के बाकी लोग फरार हैं। यह ऑनर किलिंग का केस निकला है।
1 comment
अंधेरगर्दी है।