Bihar News : ज्योति मौर्य प्रकरण अब बेगूसराय में, बिहार पुलिस में भर्ती हुई तो पति को छोड़ा, खूब हुआ बवाल

कोमल आर्य, बेगूसराय

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में चर्चा UP के Jyoti Maurya Case की हो रही है। क्योंकि बेगूसराय में एक ऐसा ही प्रकरण सुर्खियों में है।

Bihar Police में भर्ती के बाद पत्नी का मोहभंग (फोटो : RepublicanNews.in)

Jyoti Maurya Case की चर्चा Begusarai में हो गई शुरू

उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का किस्सा तो आपको याद ही होगा। आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी ज्योति मौर्य ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर दिया। एक ऐसा ही मामला अब बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है। बिहार पुलिस में भर्ती होने के बाद पत्नी ने पति के साथ रहने से ही इनकार कर दिया है। पति का आरोप है कि पढ़ाई की इच्छा जताने पर उसने अपनी पत्नी के लिए मामूली नौकरी तक की। एक दिन पत्नी की नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद पत्नी ट्रेनिंग के लिए चली गई। इस बीच दूरियां बढ़ती गई और आखिरकार अब पत्नी ने पति को ही अपनाने से इनकार कर दिया है।

पत्नी को पढ़ाने के लिए करता रहा मजदूरी, Bihar Police में भर्ती के बाद पत्नी का मोहभंग

सात फेरों के बाद जिंदगी के हसीन सपने और सपनों के साकार होने के बाद रिश्ते में दरार की यह कहानी बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके की है। गांव के रहने वाले विजय कुमार की शादी 15 जून 2013 को बेगूसराय के ही साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने पढ़ने की इच्छा जताई। पति विजय का आरोप है कि पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए उसने मामूली रकम पर नौकरी तक की। समय बीतता गया और पत्नी के मन की मुराद भी पूरी हुई। उसे बिहार पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिल गई। अक्टूबर 2022 में बहाली के बाद पत्नी ट्रेनिंग पर चली गई।

Watch Video

शादी के 11 साल बाद तलाक मांगने पहुंची पत्नी

ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। बातें कम होने लगी। एक वक्त ऐसा या जब पत्नी ने शादी के 11 साल बाद कहा कि हमें तुम्हारे साथ नहीं रहना है। पति विजय का कहना है कि यह सुनने के बाद वह अंदर से टूट गया। उसने पत्नी को मनाने की लाख कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार को पत्नी अपने भाई और पिता के साथ विजय के गांव पहुंचती है और विजय से तलाक की मांग करती है। गांव के लोग विजय की पत्नी को रोकने की कोशिश करते हैं। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है। आखिरकार मामले की जानकारी पुलिस को दी जाती है। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत तो हो गया, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट में मामले को सुलझाने का सुझाव दिया। वहीं पत्नी ने मीडिया में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। महिला फ़िलहाल गया जिला पुलिस बल में तैनात है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on