Bihar News : पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, आईपीएस नैयर हसनैन खान की वापसी, गृह मंत्रालय ने किया रिलीज

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : बिहार पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है। बिहार कैडर के आईपीएस नैयर हसनैन खान वापस बिहार आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर उन्हें कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है?

IPS Nayyar Hasnain Khan : मूल कैडर में वापस भेजे गए आईपीएस नैयर हसनैन खान, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

बिहार कैडर के आईपीएस नैयर हसनैन खान करीब 8 महीने पहले सशस्त्र सीमा बल के आईजी बने थे। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद आईपीएस पंकज दराद को वापस बिहार कैडर भेजा गया था। इस बीच नैयर हसनैन खान को उनके मूल कैडर बिहार में वापस भेज दिया गया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय में कई तरह की चर्चाएं हैं।

चर्चा है कि आखिर 8 महीने में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट रहे नैयर हसनैन खान को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि उनके ADG हेडक्वार्टर बनने की चर्चा है। हालांकि आईपीएस कुंदन कृष्णन को हाल में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एडीजी मुख्यालय बनाया गया है।

Bihar Police : सितंबर में ही SSB के आईजी बनाए गए थे खान

बिहार कैडर के 1996 बैच के चर्चित IPS अधिकारी नैयर हसनैन खान की मूल कैडर में वापसी हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को नैयर हसनैन खान के बिहार वापस आने का आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल वह SSB में आईजी हैं। IPS अधिकारी नैयर हसनैन खान सितंबर 2024 में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। अब गृह मंत्रालय ने उनकी अपने मूल कैडर में वापसी को मंजूरी दे दी है। नैयर हसनैन खान ने सितंबर में ही एसएसबी के आईजी का पदभार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पटना मुख्यालय में संभाला था।

Nayyar Hasnain Khan : एडीजी मुख्यालय के पद पर फिर घमासान, कुंदन कृष्णन का क्या होगा?

नैयर हसनैन खान बिहार कैडर के ही आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार दाराद के स्थान पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल में पदभार ग्रहण किया था। आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार दाराद की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो गई थी। उन्हें वापस बिहार कैडर भेजा गया है। पंकज दराद फिलहाल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात हैं।

अब आईपीएस नैयर हसनैन खान को बिहार कैडर में वापस भेजे जाने के बाद इस बात कर चर्चा हो रही है कि आखिर उन्हें कौन सा महत्वपूर्व जिम्मा दिया जाएगा। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले आईपीएस खान ADG EOU के पद पर तैनात थे। खान को ADG हेडक्वार्टर बनाए जाने की चर्चा भी है। हालांकि आईपीएस कुंदन कृष्णन को हाल ही में एडीजी मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही नजर आती है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on