Bihar News में Bihar Police की महिला दरोगा चर्चा में है। बदजुबानी की सीमाएं लांघने वाली दरोगा पर वकील और उसकी मां की पिटाई करवाने का आरोप है।
Bihar Police की बदतमीज दरोगा पर आरोप
बिहार में खाकी बेलगाम है। वर्दी का धौंस सिर चढ़कर बोल रहा है। तभी तो एक महिला दरोगा की इतनी हिमाकत सामने आई है। उसने कहा, आईपीएस लिपि सिंह जब यहां एसपी थीं तो उनके मुंह पर पिस्टल और वर्दी फेंक दिए। हाई कोर्ट से वापस आ गए। तुम क्या चीज हो। महिला दरोगा ने यह बदजुबानी एक महिला वकील से की। इसके बाद उन्हें धमकी दी गई। फिर महिला दरोगा और उनकी मां पर कातिलाना हमला हुआ। अब दरोगा पर हमले का आरोप लगा है। यह पूरा मामला सुपौल और सहरसा से जुड़ा है।
महिला वकील व मां की पिटाई
वर्तमान में सुपौल जिला पुलिस में पदस्थापित और पूर्व में सहरसा जिला बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नीलू कुमारी पर एक महिला अधिवक्ता ने साजिश के तहत मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना बीते मंगलवार की है। जख्मी व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत एकता झा और उसकी मां का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वारदात नगर निगम क्षेत्र के बटरहा वार्ड 36 में हुई है। मूल रूप से महिषी थाना क्षेत्र के लहुआर निवासी एकता झा और उनकी मां भगवती झा इस घटना में जख्मी हैं।
चार दिन में बता देंगे, हम क्या चीज हैं…
शहर के बटरहा वार्ड 36 में किराए पर रहने वाली महिला वकील एकता झा ने बताया कि वह सहरसा व्यवहार न्यायलय में वकालत करती हैं। बीते मंगलवार को एक केस के सिलसिले में जीआर कोर्ट में गयी थीं। तभी सिविल ड्रेस में मौजूद एक महिला पुलिस कर्मी से नोकझोंक हो गयी। उस महिला पुलिसकर्मी नीलू कुमारी द्वारा धमकी दी गयी कि तुमको चार दिनों में पता चल जाएगा कि हम क्या चीज हैं। एकता झा ने कहा कि वह सिविल ड्रेस में थी तो वह उसे नहीं पहचान पाईं थी। बाद में पता चला कि वह सब इंस्पेक्टर है।
SP Lipi Singh के मुंह पर पिस्टल फेंक दिए, कुछ नहीं हुआ
महिला वकील के अनुसार, दरोगा ने धमकी दी थी तुमको चार दिन में ही पता चल जायेगा कि हम कौन हैं। मैंने तत्कालीन एसपी लिपि सिंह के मुंह पर पिस्टल और वर्दी फेक दी थी। हाईकोर्ट से वापस आ गई। छोटे-मोटे वकील का कोई वैल्यू नहीं देते हैं। आरोप है कि दरोगा के गुंडो ने महिला वकील के घर में घुसकर पिटाई की और नंगा कर वीडियो बनाया। बीच-बचाव करने पहुंची वकील की मां को भी तीन मंजिले मकान से नीचे फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मामला दर्ज कर की जा रही तफ्तीश : SDPO
एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट हुई है। एक सब इंस्पेक्टर के साथ उनका तीन-चार दिन पहले विवाद होने की बात कही जा रही है। मामले की तहकीकात की जा रहे है। सब इंस्पेक्टर पर ही साजिश का आरोप है। मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं IPS Lipi Singh
आईपीएस लिपि सिंह बेहद कड़क मिजाज अफसर रहीं हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को सलाखों के पीछे भेजने के बाद लिपि सिंह को बिहार का सिंघम कहा जाने लगा। मुंगेर और सहरसा में एसपी रहते हुए आईपीएस लिपि सिंह ने कई बड़े माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा था। लिपि सिंह की कार्यशैली बेहद सख्त रही है। उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है।