Bihar News में दिल दहलाने वाली खबर। नहाने के दौरान 7 बच्चे डूब गए हैं। अबतक पांच बच्चों का शव बरामद हुआ है।
7 बच्चों के डूबने से मची चीख-पुकार
बच्चों का झुंड नदी में नहाने गया था। लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिला। देखते ही देखते सात बच्चे नदी में डूब गए। बच्चों को डूबता देख आसपास खड़े लोग चीखने लगे। तत्काल प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। गोताखोरों की तलाश में अब तक पांच बच्चों का शव निकाल लिया गया है। जबकि दो बच्चे अब तक लापता हैं घटना रोहतास में हुई है।
Rohtas में घटना, नहाने गए थे बच्चे
रोहतास के तुंबा में सोन नद में स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर रोहतास के रोहतास थाना अंतर्गत तुंबा में बच्चे सोन नद में नहाने गए थे। इसी दौरान सात बच्चे गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव सोन नद से निकाल लिया गया है। जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है।