Bihar News : 53 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR, एसपी के एक्शन से हड़कंप

रिपब्लिकन न्यूज, गोपालगंज

by Jyoti
0 comments

Bihar News में 53 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर से जुड़ी खबर है। एसपी के आदेश पर जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है।

केस का चार्ज नहीं सौंपने वाले 53 पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Bihar Police : गोपालगंज में 53 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

बिहार पुलिस में कोताही पर कार्रवाई का हथौड़ा चल रहा है। अब एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। एसपी के आदेश पर 53 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पुलिस पदाधिकारी पर कांड का प्रभार नहीं सौंपने का आरोप है। जिले से तबादले के बाद कांड का प्रभार नही सौंपने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने की है।

Gopalganj News : कुचायकोट, बरौली, गोपालपुर व महम्मदपुर थाना में थे तैनात

गोपालगंज जिले के कुचायकोट, बरौली, गोपालपुर व महम्मदपुर थाना में पूर्व में तैनात रहे 53 पुलिस पदाधिकारी पर कांड का प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर प्राथमिकी कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। कुचायकोट, बरौली, गोपालपुर और महम्मदपुर थाना में पूर्व में तैनात रहे 53 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग आपराधिक मामलों का प्रभार सौंप कर कांड का अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया था। कांड का का प्रभार लेने के बाद वह दूसरे थाना या दूसरे जगह चले गए, जिसके बाद कांड के अनुसंधानकर्ता ने प्रभार नहीं सौंपा। इस मामलें में एक्शन लेते हुए एसपी ने प्राथमिकी के निर्देश दिए हैं।

IPS Awdhesh Dikshit : केस में इन पुलिसकर्मियों का है नाम

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिन पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी की गई है उनमें कुचायकोट में पूर्व में तैनात रहे दारोगा सुमन कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार, रितेश कुमार सिंह, कृष्णा तिवारी, शंभू मांझी, भगवान तिवारी, अंबिका प्रसाद मंडल, रामवृश्र पासवान, अर्जुन प्रसाद, अजय कुमार, विनोद कुमार व गोपालपुर में तैनात रहे अनिल कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह व सोमारू राम शामिल हैं। वहीं बरौली थाना में तैनात रहे मुनीलाल सिंह, गिरजा प्रसाद सिंह, एके तिवारी, रामबली सिंह, डोमन रजक, विजय कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद, माहामाया प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, ब्रंदी प्रसाद यादव, दिलीप कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक चौधरी, जुबैर अहमद खान, रामेश्वर महतो, राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, आरएन राम, मो. शनाउल्लाह, विनोद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी की गई है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on