Bihar Police की करतूत हर रोज खुलकर सामने आ रही है। इस बार डीजीपी आलोक राज की पुलिस ने गजब कारनामा किया है। पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में भी पुलिस ने खेल कर दिया है।
Darbhanga Police की करतूत, रिहा हो गए आरोपी
डीजीपी आलोक राज की पुलिस की इस करतूत से खुद खाकी भी शर्मिंदा होगी। आम लोगों के केस में अनुसंधान का खेल तो अक्सर सामने आता है। लेकिन जब बात खाकी पर हमले की हो तब भी खाकीधारी खेल से परहेज नहीं करते। दरभंगा की कुशेस्वरस्थान थाना की पुलिस द्वारा कोर्ट में समय पर केस डायरी और चार्जशीट नही उपलब्ध कराने के कारण पुलिस पर हमला करने के आरोप में जेल में बंद पांच अभियुक्तों को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस के अनुसंधानकर्ता ने समयसीमा के अंदर न्यायालय में केस डायरी और चार्जशीट दाखिल नहीं किया था। लिहाजा पुलिस पर हमले के आरोपी रिहा हो गए।
Police पर हमले में 5 की हुई थी गिरफ्तारी
2022 में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा गांव में विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया था। मामले में कुशेस्वरस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों दिनेश सदा, बिरजू सदा, बेचन सदा, जापान मुखिया और रामबहादुर मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
SP को दी गई है जानकारी : एसडीपीओ
एसडीपीओ गुंजन कुमार ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 216/022 के अनुसंधानक पुअनि शंभु कुमार ठाकुर ने उक्त मामले में समयसीमा के भीतर न्यायालय में केस डायरी और चार्जशीट जमा नहीं किया। इस कारण कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा गांव में विधि व्यवस्था संधारण के लिए तैनात पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में बेनीपुर जेल में बंद दिनेश सदा, बिरजू सदा, बेचन सदा, जापान मुखिया और रामबहादुर मुखिया को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कहा कि अनुसंधानकर्ता पुलिसकर्मी की लापरवाही की जानकारी दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को दी गई है।
आरोपी IO का लापरवाही से इनकार
आरोपी अनुसंधानक पुअनि शंभु कुमार ठाकुर ने का कहना है कि बेनीपुर जेल में बंद दो अभियुक्त इंदल सदा और विजय सदा को कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 292/22 में रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में उन्होंने आवेदन दिया था। लेकिन उन्हें रिमांड नही मिला। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप से इंकार किया है।
1 comment
धन्य है बिहार पुलिस…
रिपब्लिकन न्यूज बगैर डरे अपने तेवर में सही खबर यूं ही दिखाए/पढ़ाए।
पूरी टीम को बधाई!